कवर्धा

ग्राम कुम्ही व खूंटा में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद संतोष पांडेय, जैतखाम का किया उद्घाटन

ग्राम कुम्ही व खूंटा में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद संतोष पांडेय, जैतखाम का किया उद्घाटन

कवर्धा- कबीर क्रांति,,,पंडरिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम कुम्ही व खूंटा में बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय थे। अध्यक्षता जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री गोपाल साहू, मंडल अध्यक्ष परमेश्वर चंद्रवंशी, पंडरिया जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सेवाराम कुर्रे, उपाध्यक्ष तुलस कश्यप, क्षेत्रीय जनपद सदस्य उत्तरा, सरपंच, पंचगण उपस्थित थे। सांसद संतोष पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने ग्राम कुम्ही में नवनिर्मित जैतखाम का उद्घाटन किया और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सबको सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। उन्होंने मनखे मनखे एक समान का नारा देकर भेदभाव को दूर करने की बात कही है। हम सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा व एकता बनाए रखना है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। समाज के युवाओं ने पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button