
छत्तीसगढ़ियों का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- नीलू चंद्रवंशी
कवर्धा- जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी के नेतृत्व में भाजपा एवं भाजपा प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी का किया पुतला दहन एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं की बयानबाजी ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। बयानों से प्रदेश की राजनीति गरमाने लगी है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने बघेल सरकार एवं उनके मंत्रिमंडल पर आपत्तिजनक बयान दिया।बस्तर में भाजपा की चिंतन बैठक में प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी देवी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अगर थूक देंगे तो राज्य की सरकार बह जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करारा पलटवार किया है। जिसके बाद से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इसका पुरजोर से विरोध करते हुए सिग्नल चौक कवर्धा मे जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एवं डी. पुन्देश्वरी सहित भाजपा का पुतला दहन किया।
मीडिया को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी जी कहा कि छत्तीसगढ़ के माता कौशल्या, माता शबरी और मिनी माता की धरती है। यहां नारियों की पूजा होती है। इसलिए पुरंदेश्वरी भी सम्माननीय हैं, उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। लेकिन पुरंदेश्वरी जी ने गुरुवार को कहा था कि बीजेपी कार्यकर्ता थूक देंगे तो सीएम और उनकी सरकार बह जाएगी। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के विवादित व आपत्तिजनक बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया के साथ पलटवार करते हुए नीलू चंद4अव आगे कहा कि महिला नेत्री को बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की धरती पर इस तरह की भाषाओं का प्रयोग बस्तर सहित प्रदेश की जनता का घोर अपमान है जिसकी जितनी भर्त्सना की जाति है वो कम है। शिष्टाचार व संस्कारो की बात करने वाली भाजपा पहले अपने नेताओं को इससे बचने की नसीहत दे इस तरह के अमर्यादित, आपत्तिजनक भाषाओं का प्रयोग प्रदेश के लगभग तीन करोड़ जनता का अपमान है एक महिला नेत्री को इस तरह की अमर्यादित भाषा शोभा नहीं देती। उन्होंने आगे न कहा कि पंद्रह साल के भाजपा नेताओ की कारगुजारियो को जानने के बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की मानसिक स्थिति इतनी बिगड़ी हुई है़ की वे अब इस निम्नस्तर पर जाकर पर बयान देने लगी है़। ऐसी स्तरहीन बातें राष्ट्रीय पार्टी के पदाधिकारियों को बिल्कुल शोभा नहीं देती उन्हें ऐसी भाषाओं व शब्दों से परहेज करने की जरूरत है बस्तर सहित प्रदेश की जनता ऐसी शैलियों को बर्दाश्त नही करेगी इसके लिए पुरंदेश्वरी जी को माफी मांगना चाहिए।
उक्त विरोध प्रदर्शन में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश केशरवानी जिला उपाध्यक्ष ईश्वर शरण वैष्णव रामफल कौशिक प्रवक्ता राजकुमार तिवारी जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा कुमार नामदेव चोवा साहू दुखहरण श्रीवास, ब्लॉक अध्यक्ष पीतांबर वर्मा रामचरण पटेल विकास केसरी मुकुंद माधव कश्यप मेदनी शंकर चौबे गोपाल चंद्रवंशी टीकम शर्मा अजहर खान टिकेश्वर साहू कृष्णा साहू राजेंद्र मारकंडे सुधीर केसरवानी घनश्याम चंद्रवंशी सनत जायसवाल जलेश्वर यादव नीरज चंद्रवंशी, मनीष चंद्रवंशी लक्की कादरी, सफी उद्दीन खान अफजल खान अमित वर्मा राकेश गोरेलाल चंद्रवंशी सुखदेव जगमोहन साहू राजू कुर्रे शत्रुघ्न साहू लक्की कादरी सुशील मानिकपुरी सम्मिलित रहे।



