
गैस सिलेंडरो के मूल्यों में लगतार वृद्धि को लेकर युवा कांग्रेस का आंदोलन कल
कवर्धा,जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश केशरवानी ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार गैस सिलेंडरो और पेट्रोल डीजल के मूल्यों में लगतार वृद्धि किया जा रहा है । जिससे आप जनता के जेब मे सीधा असर हो रहा है । लगातार गैस सिलेंडरों के मूल्य वृद्धि से गृहणियों के रसोई कार्य मे अतिरिक्त खर्च बढ़ा है ।
इसे लेकर जिला युवा कांग्रेस कवर्धा द्वारा 3 बजे वीरस्तम्भ ( सिग्नल चौक ) के पास प्रदर्शन कर केंद्र की सोए हुवे सरकर को जगाने का कार्य किया जाएगा । जिलाध्यक्ष आकाश केशरवानी ने कार्यकर्ताओ से अपील किया है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकार कार्यक्रम को सफल बनाये।




