कवर्धा

चोरी के इरादे को नाकामयाब करने में कबीरधाम सिटी कोतवाली पुलिस को मिला सफलता।

चोरी के इरादे को नाकामयाब करने में कबीरधाम सिटी कोतवाली पुलिस को मिला सफलता।

पुलिस को चकमा देने मकान के पीछे रखें सीमेंट के बोरी में छुप गया था आरोपी।

आरोपी को गिरफ्तार कर पहुंचाया गया सलाखों के भीतर।

कवर्धा,,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने लगातार असामाजिक तत्व पर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा चोरी करने की नियत से सूने मकान में प्रवेश करने वाले आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचने में सफलता मिला है। दिनांक 30/08/2021 को रात्रि 10:30 बजे थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि दास एंड संस पेट्रोल पंप के संचालक गिरीराज वैष्णव के करपात्री चौक स्थित घर में एक अज्ञात चोर चोरी करने के इरादे से मकान में प्रवेश कर लिया है। उक्त सूचना के आधार पर तत्काल सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के द्वारा थाने से पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक हेतु रवाना किया गया जिस पर आसपास पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुआ कि गिरीराज वैष्णव अपने परिवार के साथ पिछले दो-तीन दिनों से कहीं बाहर गए हैं। जिस पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल घर के चारों तरफ घेराबंदी की गई और चोर को आसपास रहने वाले पड़ोसियों के सहायता से ढूढ़ने पर चोर मकान के पीछे स्थित गाय बांधने के कोठा में सीमेंट की खाली पड़ी बोरियों को अपने उपर रखकर छुपा हुआ मिला जो पुलिस और लोगों को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे धर दबोचा गया। आरोपी से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम खेमरास, उर्फ खेमराज, उर्फ अजय उर्फ सतनामी ग्राम चिमरा का रहने वाला बताया। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध कमांक- 724 / 2021 धारा 457,511 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी के विरुद्ध उचित कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के द्वारा यह भी जानकारी दिया गया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है, एवं जेल भी जा चुका है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button