कवर्धा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट ग्राम कामठी में दुर्गा पंडाल स्थापना को लेकर उत्पन्न स्थिति पर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाया है। कबीरधाम पुलिस सभी से अपील करती है कि भ्रामक खबरें या अफवाहें फैलाने से बचें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें

:कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

ग्राम कामठी में दुर्गा पंडाल स्थापना को लेकर उत्पन्न स्थिति पर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाया है।

कबीरधाम पुलिस सभी से अपील करती है कि भ्रामक खबरें या अफवाहें फैलाने से बचें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें

पुलिस अधीक्षक ने कहा:
“दुर्गा पंडाल यहीं स्थापित होगा। आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपद्रव की मंशा रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने दोहराया कि धार्मिक परंपरा और श्रद्धा के मामले में किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
*कबीरधाम पुलिस की ओर से अपील*

आज दिनांक  को ग्राम कामठी, थाना कुकदूर क्षेत्र में नवरात्रि हेतु तैयार किए जा रहे पंडाल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इस दौरान एक पक्ष द्वारा पंडाल को क्षति पहुँचाई गई, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल गांव में तैनात किया गया और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में एवं सामान्य है।

इस घटना से संबंधित कुछ मीडिया, सोशल मीडिया एवं वेब पोर्टल्स पर यह भ्रामक समाचार प्रसारित किया जा रहा है कि मंदिर से भगवा ध्वज उखाड़कर अपमानित किया गया है। यह जानकारी पूर्णतः असत्य, निराधार एवं भ्रामक है। वास्तविकता केवल पंडाल को लेकर हुए विवाद तक सीमित है।

कबीरधाम पुलिस सभी से अपील करती है कि भ्रामक खबरें या अफवाहें फैलाने से बचें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें|

Spread the love

Related Articles

Back to top button