कवर्धादुर्ग

 कर्मचारी ऑदोलन के तैयारियों की समीक्षा

 कर्मचारी ऑदोलन के तैयारियों की समीक्षा
कवर्धा,,कर्मचारी अधिकारी फैडरेशन के समस्त कर्मचारी आगामी 3 सितम्बर को आकस्मिक अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे. इसकी तैयारी जोरों से चल रही है. चूॅकि ऑदोलन सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में है अत: प्रदेश स्तरीय दो पदाधिकारीगण श्री पंकज पाण्डेय एवं श्री अश्वनी चेलक समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे. इस बैठक में राजपत्रित संघ के जिला अध्यक्ष श्री आनंद तिवारी, राजस्व पटवारी संघ के श्री निर्मल साहू, छ. ग. प्रदेश शिक्षक फैडरेशन के श्री प्रमोद शुक्ल, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के दोनो गुटों के श्री प्रताप चंद्रवंशी तथा श्री दिलीप चंद्रवंशी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राजेश बिसारिया, राज्य कर्मचारी संघ के श्री व्यास नारायण तिवारी, छ. ग. कर्मचारी काॅग्रेस के श्री संतोष सोनी, नेत्र सहायक संघ के श्री मनीष जाॅय,
 राजस्व निरीक्षक संघ के संजय परमार, राजेन्द्र चंद्रवंशी नवीन ठाकुर भी उपस्थित थे. पंचायत सचिव संघ के श्री कन्हैया सिंह राजपूत भी उपस्थित थे. उपरोक्त बैठक में तय हुआ कि सभी कर्मचारियों से पुनः आग्रह किया जाय कि 3 सितम्बर को सभी साथी निर्धारित प्रपत्र मे छुट्टी का आवेदन लेकर एक कापी अपने डी डी ओ देंगे तथा एक कापी संघ में देंगे. साथ ही जिला मुख्यालय में राजमहल चौक स्थित धरना स्थल में उपस्थित होकर सरकार को याद दिलाएंगे कि कर्मचारी भी इसी प्रदेश कि जनता है तथा उनके लिए भी मॅहगाई बढ़ी है. विगत दो वर्षों से मॅहगाई भत्ते कि किश्त केन्द्र के समान जारी करें. सरकार के पास जिले गठन, तहसील गठन के लिए पैसा है, कर्मचारी छोड़कर समाज के तमाम वर्ग को लाभ दे रहे हैं जबकि घोषणापत्र में उल्लिखित बातों को ही पूरा करें. फैडरेशन ने सभी कर्मचारियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर ऑदोलन को बल देने की अपील की.

Spread the love

Related Articles

Back to top button