कवर्धा

कलेक्टर  जनमेजय महोबे ने जिले के 3 दिव्यांग खिलाडियों को किया सम्मानित दिल्ली मे आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम मे जिले के दिव्यांग खिलाडियों का दबदबा

कलेक्टर  जनमेजय महोबे ने जिले के 3 दिव्यांग खिलाडियों को किया सम्मानित

दिल्ली मे आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम मे जिले के दिव्यांग खिलाडियों का दबदबा

कवर्धा,  । कबीरधाम जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों के द्वारा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली मे आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम 10 से 17 दिसंबर 2023 तक आयोजित की गई थी। इसी तारतम्य में जिले के 2 दिव्यांग खिलाड़ी एवं कोच दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम प्रतियोगिता में शामिल हुए थे, जिन्होंने अपना बेहतर प्रदर्शन कर जिले को 2 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक कुल 04 पदक प्राप्त कर कबीरधाम जिले को गौरवान्वित किया है।
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्रीमती अभिलाषा पंडा ने बताया की जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया पैरा गेम 2023 में कबीरधाम जिले के सुखनंदन निषाद एवं छोटी मेहरा को स्वर्ण पदक मिला। उन्होंने बताया कि 10 से 17 दिसम्बर 2023 को प्रथम खेलो इंडिया गेम 2023 का आयोजन भारत सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में 7 खेल शामिल थे। छतीसगढ़ से एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 5 दिव्यांग खिलाडी शामिल हुए थे। जिसमे कबीरधाम से 2 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इस खेल में कबीरधाम की छोटी मेहरा ने गोला फेक प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक कुल 02 पदक प्राप्त किया एवं सुखनंदन निषाद ने 100 मीटर दौड में एक स्वर्ण पदक एवं लांग जम्प प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के लिए कुल 04 पदक जीत कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस अवसर पर कोच समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्रीमती अभिलाषा पंडा सहित अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है की हॉल ही में 22 से 24 दिसम्बर 2023 को रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम रायपुर में आयोजित 14 राज्य स्तरीय पैरा खेल में इन दोनों खिलाड़ियों ने कुल 04 स्वर्ण पदक प्राप्त किये साथ ही कबीरधाम जिले की दिव्यांग खिलाडी हुलशी मरकाम ने लांग जम्प,100 मीटर दौड़ एवं गोला फेक में स्वर्ण पदक सहित कुल 03 पदक, खिलेश्वर पटेल ने लांग जम्प, 100 मीटर दौंड में 02 स्वर्ण पदक प्राप्त किए है।इस प्रकार इन 04 खिलाड़ियों ने कबीरधाम के लिए कुल 09 स्वर्ण पदक दिलाया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button