कवर्धादुर्ग

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी, पंडरिया ब्लाक कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित 300 बैगा परिवारों के राशन वितरण कार्यक्रम में उपस्थित हुए

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी, पंडरिया ब्लाक कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित 300 बैगा परिवारों के राशन वितरण कार्यक्रम में उपस्थित हुए
कवर्धा,,,,डी एन योगी

कवर्धा,,पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर पंडरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कबीरधाम जिले के कुकदुर वनांचल ग्राम पोलमी में बैगा आदिवासी को राशन किट वितरण कार्यक्रम में उपस्थित हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी, जिनके द्वारा 300 बैगा परिवारों को राशन पैकेट वितरित किया गया।

मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही बैगा आदिवासी की हितैसी रही है । बैगा आदिवासी को पट्टा देने का कानून कांग्रेस की सरकार के समय से चालू शुरुवात हुआ है । छत्तीसगढ़ की सरकार व हमारी मुख्यमंत्री भूपेष बघेल आदिवासियों का ख्याल रखते हुए तेंदूपत्ता के रेट को चार हजार किया । छत्तीसगढ़ राज्य जो कल्पना हमारे पुरखों ने की थी उसे कांग्रेस की सरकार आगे बढ़ा रही है । 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 2500 रुपये धान का समर्थन मूल्य किसानों को दिया जा रहा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं का बखान किया जिस तरह भूपेश सरकार ने किसान कर्जमाफी से लेकर, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय जैसी योजनाएँ लागू की, नरवा , गरूवा, गुरूवा अउ बाड़ी के सौंदर्यीकरण हेतु कई योजनाएँ नीतियाँ समर्पित की जिससे छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली, उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव पुनः विजयी बनाने की आग्रह किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी का स्वागत पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से किया गया, साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष जी की उपस्थिति में ग्रामवासियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल जी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी व कार्यक्रम में दूर – दूर से पधारे कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं व आम जनता का आभार प्रकट किया।

अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुए कवर्धा कांग्रेस प्रभारी थानेश्वर पाटिला, कवर्धा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री नीलू चंद्रवंशी जी,पंडरिया ब्लाक अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल जी, महासचिव युवा कांग्रेस मनीष शर्मा, पांडातराई नगर अध्यक्ष फिरोज खान, पंडरिया विधायक प्रतिनिधि गुरुदत्त शर्मा लक्ष्मण चंद्रवंशी – जुगल पांडेय युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश केसरवानी, प्रशांत सिंह राजपूत ,घनश्याम साहू, शिव गुप्ता , सतीश कोठारी, अतुल बारगाह,
ललित धुर्वे , साधु कोठारी अंगद शिव परशु राम, सीताराम पटेल, रमेश, अरमान खान, वैभव ठाकुर दादा ठाकुर सुजीत कुंभकार आशीष साहू अकबर खान भरत यादव सोनू यादव रवि मानिकपुरी अप्पू खान मोनू ठाकुर रामकुमार व तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम जनता उपस्थित हुए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button