छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा से लाभान्वित होंगे लाखों ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर: विधायक ममता चंद्राकार। घोषणा पर प्रदेश सरकार के प्रति जताया आभार कवर्धा।डी एन योगी प्रदेश की भूपेश सरकार ने एक बार फिर गांव, गरीब और भूमिहीन किसानों की सुध लेते हुए उनकी आर्थिक उन्नति व समृद्धि के लिए बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश सरकार अब’राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के तहत भूमिहीन मजदूरों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6000 रुपए की मदद देगी। निश्चित रूप से प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार का यह एक सराहनीय और जनकल्याणकारी कदम है। उक्त बातें पंडरिया विधायक *श्रीमती ममता चंद्राकार* ने जारी बयान में कहीं। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी घोषणा के अनुरूप राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के तहत भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की राशि देने का निर्णय लिया है जो सीधे मजदूरों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने कहा की सरकार की इस योजना से लगभग 10 लाख से ज्यादा मजदूरों को फायदा मिलेगा। पंडरिया विधायक *श्रीमती ममता चंद्राकार* ने कहा की प्रदेश सरकार लगातार गांव, गरीब, किसान मजदूर की आर्थिक उन्नति व समृद्धि के लिए प्रयासरत है। किसानो की कर्जा माफी, ग्रामीणों के लिए गौ धन न्याय योजना पट्टा वितरण योजना के बाद अब राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का सीधा लाभ ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर को मिलेगा। उन्होंने इस योजना के लिए जहां प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है वहीं ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को बधाई दी है। Spread the love Post navigation पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के द्वारा थाना कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया गया। लोहारा विकासखंड में डॉ. सियाराम साहू कोविड प्रभावित परिवार से मिले