कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति
 सनकी हत्यारा ने पेचकस से जानवेला हमला कर एक को उतारा मौत की घाट तीन लोग को पहुंचाया चोंट,, 
 हत्यारा को पुलिस ने किया गिरफ्तार,, 
 आरोपी के विरूद्व धारा 103(1),109,115(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही,,, 
 गिरफ्तार आरोपी
अषोक साहू पिता भोकू उर्फ मेहत्तर साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बिरनपुर खुर्द चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम।
प्रार्थी गैंद लाल साहू पिता रोहित साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बिरनुपर खुर्द चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा ने परिजन के साथ थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 27.09.2024 के शाम 05ः00 बजे करीबन प्रार्थी अपने घर में था,उसी समय प्रार्थी के पिताजी रोहित साहू लड़खड़ाते हुये घर में आया जिसके गला एवं बाये गाल में चोट लगकर खून निकल रहा था। प्रार्थी के पिताजी ने बताया कि अषोक साहू ने जान से मारने के नीयत से पेचकस से मारकर चोट पहुचाया है, जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल कवर्धा ले जाते समय प्रार्थी के पिताजी की मृत्यु हो गई। रोहित साहू द्वारा शीतला मंदिर के पास नाला के पुलिया में तीजू साहू, उत्तरा साहू, दुकलहा साहू को भी जान से मार डालने की नीयत से पेचकस से मारकर चोट पहुचाया है। रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 616/2024 धारा 103(1),109,115(2) बीएनएस मर्ग क्रमांक 89/2024 धारा 194 बीएनएसएस कायम किया गया। मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेष कुमार अग्रवाल ,अति.पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/क्राईम) श्री प्रतीक चतुर्वेदी द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर आरोपी अषोक साहू पिता भोकू उर्फ मेहत्तर साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बिरनपुर खुर्द चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिन्होन अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि दिनांक 27.09.2024 की शाम रोहित अपने माता-पिता से झगड़ा-विवाद कर गुस्से में हाथ में पेचकस रखकर घर से निकला था जो रास्ते में रोहित साहू मिलने पर रोहित साहू को उसके चेहरे,गर्दन व पीठ में वार कर जमीन पर पटककर रोहित की हत्या करने की नीयत से उसके छाती व पेट में हाथ मुक्के से जोर-जोर से मारा व उसे वही पर छोड़कर गांव के शीतला तालाब तरफ जाकर शीतला मंदिर के पास बैठे तीजू साहू,उत्तरा साहू,खेलन साहू के उपर भी हत्या करने की नीयत से पेचकस से वार किया खेलन साहू वहां से भाग गया जिसे चोंट नहीं पहुंचा पाया उसी समय दुकलहा साहू वहां आने पर उसी भी सिर चेहरे व शरीर के अन्य जगह पर वार कर चोंट पहुंचाया। गांव वालो द्वारा पकड़ने के लिए दौड़ाने पर गिर गया जिसे बाये पैर में चोंट लगना बताया। आरोपी के निषानदेही पर आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त पेचकस को गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपी को आज दिनांक 28.09.2024 को गिरफ्तार कर आरोपी का न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
 महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी-
उनि-संतोष ठाकुर
प्र.आर.महेन्द्र चंद्रवंषी,सतीष चंद्रवंषी
आर.प्रवीण साहू,मिथुन नाथ योगी,टेकराम पटेल

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़