कवर्धादुर्ग

विधायक ममता के प्रयास से नगर पंचायत पण्डातराई को 51.34 लाख रू की सौगात नगरवासियों ने ममता का माना आभार

विधायक ममता के प्रयास से नगर पंचायत पण्डातराई को 51.34 लाख रू की सौगात नगरवासियों ने ममता का माना आभार

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,पंडरिया विधानसभा क्षेत्र क्र.71 के प्रथम महिला व सक्रिय विधायक *श्रीमति ममता/मनोज चन्द्राकर के अथक प्रयास से नगर पंचायत पाण्डातराई के विकास कार्य हेतू 51.34 लाख रु की सौगात प्रदेश के भूपेश सरकार ने दी
पंडरिया के लोकप्रिय विधायक *ममता/मनोज चन्द्राकर* विधायक बनने के पश्चात अपने कर्म क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने कोई कोर कसर नही छोड़ रही है अपने इस ढाई वर्ष की कार्यकाल में अपने विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामो में करोड़ो की विभिन्न विकास कार्य करवा चुकी है *विधायक श्रीमती ममता/मनोज चन्द्राकर* इस विकास कार्य मे और एक कड़ी जोड़ते हुए विधानसभा पंडरिया के विकासखण्ड पंडरिया अंर्तगत नगर पंचायत पाण्डातराई में 51.34 लाख रु नगर विकास एवं सौंदर्यकरण के लिए सौगात दी है *श्रीमति ममता चन्द्राकर* द्वारा वार्ड क्र.01 में सी,सी रोड निर्माण कार्य हेतु 9.31 लाख रु स्वीकृति तलाब सौदर्यीकरण हेतु 18.70 लाख रु की स्वीकृति वार्ड क्र.01 से लेकर वार्ड क्र.05 तक नल कनेक्शन कार्य हेतु 13.19 लाख रु.की स्वीकृति,वार्ड क्र.10 में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य हेतु 4.79 लाख रु.,मुक्ति धाम में रोड निर्माण कार्य हेतु 2.88 लाख रु.,मुक्तिधाम में शेड निर्माण हेतु 2.47 लाख रु.की स्वीकृति नगर विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास कर प्रदेश के भूपेश सरकार के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है *विधायक ममता* के अथक प्रयास से 51.34 लाख रु की विकास कार्य की सौगात मिलने पर नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने *विधायक ममता* का आभार माना

Spread the love

Related Articles

Back to top button