
कबीरधाम थाना सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
वर्ष 2015 में किसानों के नाम से फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर 16,41,390/ रूपये का ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ने में सिटी कोतवाली पुलिस को मिली सफलता।
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी.आर. मंडावी के द्वारा थाने में पेंडिंग मामलो का जल्द से जल्द निराकरण करने अभियान चलाकर पेंडिंग मामलों का निराकरण कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व पर थाने में टीम गठित कर आज दिनांक 10/06/2021 को अपराध क्रमांक 237/2020 धारा 420,467,468,471,34 भादवि की विवेचना हेतु ग्राम झलमला थाना पिपरिया जिला कबीरधाम , (छ.ग.) रवाना किया गया जहां आरोपी बलदेव चंद्रवंशी पिता बालाराम चंद्रवंशी उम्र 25 वर्ष साकिन झलमला थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को तलब कर पुछताछ किया गया जो वर्ष 2015 में गाँव के किसान बालेश वैष्णव , अथनू चंद्रवंशी , मुकेश यादव , पंचराम चंद्रवंशी , एवं सुखचैन सिंह , के कृषि भूमि की कुल 14.46 एकड़ जमीन का फर्जी तरीके से ऋण पुस्तिका बनाकर एच.डी.एफ.सी. बैंक कवर्धा से 16,41,390 / रुपए का ऋण लिया था। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया जिस पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा आज दिनांक- 10/06/2021 को आरोपी बलदेव चंद्रवंशी पिता बालाराम चंद्रवंशी उम्र 25 वर्ष साकिन झलमला थाना पिपरिया जिला कबीरधाम को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम से सहायक उपनिरीक्षक संजय मेरावी, प्रधान आरक्षक 280 धन्ना सिंह , 283 मुकेश कुमार साहू, आरक्षक 361 खेलनराम पाटले , महिला आरक्षक गायत्री पट्टावी, नगर सैनिक अनिल पाण्डेय , चालक आर.लेखराज सिन्द्राम का सराहनीय योगदान रहा।




