कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट* प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) अंतर्गत डी.आर.पी. नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट*
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) अंतर्गत डी.आर.पी. नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
कवर्धा आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कबीरधाम जिले को 90 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों के मार्गदर्शन के लिए शासन द्वारा डी.आर.पी. की नियुक्ति किया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कबीरधाम से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कबीरधाम (जिला एवं सत्र न्यायालय रोड) में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।



