मो. फुरकान खान बालोद कबीर क्रांति,, मुख्यमंत्री जी के द्वारा बालोद जिले में विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ उन्होंने इस मौके पर कहां कि हमने ढाई साल पहले एक संकल्प के साथ नया छत्तीसगढ़ गढ़बो मिशन कार्य करना शुरू किया था। इस महामारी की लहर में हमारे पास काफी चुनौतियां थी हमने हमने चुनौतियों का सामना किया ।छत्तीसगढ़ में महामारी से लड़ने के लिए जिला प्रशासन ,स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षकों ,मितानिनों सभी ने इमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर इस महामारी से लड़ाई लड़ के अपने मिशन पर कामयाब रहे। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में इस बीमारी का प्रतिशत कम हो चुका है। उन्होंने बालोद जिले के किसानों से आह्वान किया कि धान की खेती के साथ-साथ गन्ना की फसल की बोआई कर इस योजना का लाभ उठाएं जिससे अंचल में चल रहे शक्कर कारखाना को लाभ मिलेगा और साथ ही किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में 1400 योजनाओं की स्वीकृति दी जा रही है इसमें जल जीवन मिशन पूरे छत्तीसगढ़ में लागू होगा । 2023 तक घर-घर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया जिसमें सभी लोगों को मुफ्त नल कनेक्शन दिए जाने की योजना लागू की जाएगी। मुख्य मुख्यमंत्री बघेल जी ने बालोद शहर के जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन विस्तार के लिए नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा की मांग पर एक करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की है। जिससे शहर में पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होगी और इसका लाभ हम शहर वासियों को होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राशन कार्ड धारियों को जुलाई से नवंबर तक सभी राशन कार्ड धारियों को मुफ्त में राशन वितरण किए जाने की बात कही वही इस लोकार्पण कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई व शिक्षा की गुणवत्ता के आधार पर बच्चों को शिक्षा देने की योजना है, जिसमें बच्चे देश प्रदेश में नाम रोशन करेंगे। उन्हें रोजगार का अवसर मिलेगा तथा उनमें आत्मविश्वास जागेगा और ये बच्चे आगे तरक्की करेंगें ।इस अवसर पर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी संबोधित किया । जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोदय जी ने कार्यक्रम का संचालन किया । माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री भूपेश बघेल जी द्वारा आज विडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से बालोद जिले में 399 करोड़ 32 लाख रूपयों के 187 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया । इस वर्चुअल कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण माननीय रविन्द्र चौबे जी , माननीय ताम्रध्वज साहू जी , माननीय मोहम्मद अकबर जी , माननीना अनिला भेड़िया जी तथा प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत जी , माननीय प्रेमसाय सिंह जी , माननीय श्री रूद्र गुरु जी उपस्थित रहे । बालोद मुख्यालय में श्री कुंवर सिंह निषाद जी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुण्डरदेही , माननीया श्रीमती संगीता सिन्हा जी विधायक संजारी बालोद , श्रीमती सोना देवी देशलहरा जी अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद , श्री विकास चोपड़ा जी अध्यक्ष नगर पालिका बालोद , श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद एवं अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए । इस अवसर पर माननीय निषाद जी ने मुख्यमंत्री जी एवं समस्त मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए गुण्डरदेही एवं बालोद जिले की प्रमुख मांगों की स्वीकृति का निवेदन किया , जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कार्यों को प्राथमिकता के साथ पर्ण करने का आश्वासन दिया। Spread the love Post navigation मोदी जी के तमाम वादों में महंगाई कम करने का वादा भी झूठा निकला – अरमान खान लोहा चोरी करने वाले चोर को सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।