कवर्धादुर्ग

कबीरधाम पुलिस का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न

पुलिस महानिरीक्षक ने ली परेड की सलामी किया किट निरीक्षण
दरबार लगाकर अधिकारी/जवानों की सुनी समस्याएं
नक्सल समस्या से निपटने जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिले की 21 महिला कमांडो चयनित किया गया
जिले के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को शासकीय सिम वितरण का शुभारंभ

कवर्धा,,जिला पुलिस कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण श्री विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के द्वारा किया गया। दिनांक 14.02.2020 को प्रातः 9ः30 बजे न्यू पुलिस लाईन मे निरीक्षण परेड की सलामी ली गई इसके उपरान्त परेड में उपस्थित सभी जवानों के द्वारा सलामी दी गई। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल सेकेण्ड कमांडर उप निरीक्षक युवराज कुमार साहू द्वारा किया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेकानंद सिन्हा के द्वारा परेड मे उपस्थित सभी कर्मचारियों की किट परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड में बेस्ट टर्न आऊट के लिये बहुत से अधिकारी/कर्मचारियों को

ईनाम देने की घोषणा किये। वाहन शाखा में वाहनों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। जिसके उपरांत पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा न्यु पुलिस लाईन में शस्त्रागार, स्टोर शाखा, रीडर शाखा, एमटी शाखा, मोहर्रिर कक्ष, पुलिस पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। बाद जिला पुलिस कबीरधाम के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का दरबार लगाया गया। दरबार में पुलिस अधीक्षक डाॅ.लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक बी.आर.मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेन्द्र बेंताल के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री विवेकानंद सिन्हा का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किये। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम जिले के नक्सल गतिविधियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराते हुये कहा कि पुलिस के अधिकारी जवानों को नक्सल गतिविधियों के लिये 2016 से जिला बल से डीआरजी का गठन कर नक्सल अभियान के लिये तैयार किया गया है। नक्सल समस्या को खत्म करने के लिये कबीरधाम पुलिस बल पूर्णतः तैयार है जो लगातार सर्चिंग कर माओवादियों के मंसूबों को नाकाम कर रहे है। अपराध पर लगातार अंकुष लगाकर रखने से वर्ष दर वर्ष अपराध में कमी आई है कहा गया।
दरबार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेकानंद सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले के अधिकारी/कर्मचारियोें की परेड को उच्चस्तरीय बताकर उन्हे ईनाम देने की घोषणा की। साथ ही जिले के सभी थाना/चैंकी प्रभारियों को निर्देषित किया गया कि थाने के समस्त रिकार्ड का संधारण बेहतर से बेहतर रखे तथा महिलाओं पर घटित अपराधों का समयावधि में विवेचना कर जल्द से जल्द चालान न्यायालय पेष करें। थानों में जप्ती माल का रिकार्ड दुरूस्त रखे, माननीय न्यायालय के आदेष उपरांत जप्त माल का निराकरण करेें। कबीरधाम जिले में नक्सल समस्या से निपटने के लिये पर्याप्त मात्रा में प्रषिक्षित बल उपलब्ध है जिनके द्वारा समय समय पर सर्चिंग कर माओवादियों के इरादों को नाकाम करते आये है। जिसमें अब जिला पुलिस बल की महिला आरक्षकों को भी विषेष ट्रेनिंग दिया जायेगा जिसके लिये आज जिले की 01 महिला प्रधान आरक्षक व 19 महिला आरक्षकों का

चयन किया गया है। जो सर्चिंग में जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नक्सल समस्या को जड़ से खत्म करने में सहयोगी बनेगें। समस्त थाना/चैंकी प्रभारियों को निर्देषित किया गया कि थाने में आने वाले आवेदकों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करते हुये उनकी समस्याओं से अवगत होकर उसे जल्द से जल्द निराकरण करें। जिसके लिये सभी थानों में जन सुविधा केन्द्र की स्थापना पुलिस महानिदेषक महोदय के निर्देषन में किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा का विषेष ध्यान रखने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देषित किया गया। हमारे अधीनस्थ भी जो महिला अधिकारी/कर्मचारी कार्यरत् है उनका भी सम्मान व आदर करना सभी का कर्तव्य है। जिसे आप सभी बखूबी निभाये। पुलिस विभाग अंतर्गत शासकीय भवन व शासकीय आवासों का रखरखाव साफ सुथरा एवं सुरक्षित रखे व समय समय पर रक्षित निरीक्षक के द्वारा शासकीय आवास का निरीक्षण कर साफ सुथरे आवास रखने वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक से ईनाम हेतु प्रस्ताव भेजें। साथ ही सर्वप्रथम अपने शरीर को स्वस्थ व फीट रखने हेतु प्रतिदिन व्यायाम, योग या किसी भी खेल खेलने कहा गया जिससे शरीर स्वस्थ व निरोग रह सके। जो पुलिस विभाग के लिये आवष्यक है। पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने दरबार में उपस्थित अधिकारी जवानों की समस्यायें सुनी व तत्काल निराकरण किया गया साथ ही पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस एक परिवार के रूप में एक बेहतर टीम के रूप में अच्छा काम करते हुये कवर्धा जिले का नाम रौषन करेगें ताकि अन्य जिलों के पुलिस अधिकारी जवान भी आपके कामों को देख कर आपसे सीख लेंगें, ऐसी मेरी शुभकामनांए है कहा गया। साथ ही शासकीय सिम का वितरण भी किया गया जिससे अधिकारी कर्मचारी आपस में संपर्क बनाये रखें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅं.लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक बी.आर.मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेन्द्र बेंताल, प्रषिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निमितेष सिंह, प्रषिक्षु उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार, रक्षित निरीक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल एवं पुलिस के अधिकारी जवान उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button