कवर्धा

नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।

04 दिनों के अंदर बालिका को राजधानी रायपुर के किराये के मकान से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

कवर्धा,, नाबालिग बालिका के परिजनों के द्वारा थाना पिपरिया आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि मेरी नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर कहीं भगा कर ले गया है, की रिपोर्ट पर थाना पिपरिया प्रभारी निरीक्षक श्री मूलचंद पटले के द्वारा थाना पिपरिया में गुम इंसान क्रमांक 11/2021 एवं अपराध क्रमांक 100/2021 धारा 363 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, तथा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री पी. आर. कुजूर उप.पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी. आर. मंडावी के मार्गदर्शन में नाबालिग बालिका तथा उक्त आरोपी का पता तलाश थाना पिपरिया पुलिस टीम के द्वारा किया जा रहा था जिस पर पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुआ रिपोर्ट के 4 दिन के अंदर ही आरोपी मोहित निषाद पिता दूरदेशी निषाद उम्र 27 साल साकिन बम्हनी थाना कवर्धा हाल मुकाम पहाड़ी पारा वार्ड नंबर 2 सनडोगरी रायपुर के कब्जे से नाबालिग बालिका को दिनांक 16/04/2021 को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा जबरजस्ती भगा कर ले जाना तथा शारीरिक संबंध बनाना बताया गया जिससे प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध भा. द. वि. की धारा 366,376(2)(ढ), 4,6 पोक्सो एक्ट जोड़ा गया है। तथा आरोपी मोहित निषाद पिता दूरदेशी निषाद उम्र 27 साल साकिन बम्हनी थाना कवर्धा को दिनांक 17/04/2021 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है, इस कार्यवाही में थाना पिपरिया प्रभारी निरीक्षक श्री मूलचंद पटले के कुशल नेतृत्व में थाना पिपरिया पुलिस टीम एवं साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक श्री चंद्रकांत तिवारी व टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button