बुजुर्ग दंपत्ति के घर चोरी करने वाले आरोपी चोर को भोरमदेव पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई संपूर्ण मसूरका कीमती 23000/रुपया बरामद। कवर्धा,,प्रार्थी भाग बली साहू पिता प्यारे साहू उम्र 62 वर्ष ग्राम चिकली थाना भोरमदेव द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15 -16/04/2021 के दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर 01 जोड़ी चांदी का टोडा वजन 37 तोला एवं एक बोरी रहर को चोरी कर ले गया है, के सूचना पर थाना भोरमदेव में अपराध क्रमांक 7/21 धारा 457,380 ipc पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारी गण को थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्री बृजेश सिन्हा के द्वारा उक्त घटना से अवगत कराया गया जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री पी.आर. कुजूर अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री नितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना भोरमदेव प्रभारी उप निरीक्षक श्री बृजेश सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना भोरमदेव में पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी चोरों की पतासाजी किया जा रहा था जिस पर मुखबीर के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है के द्वारा राहर को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है, की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति दुर्गेश साहू एवं सुजीत को पुलिस टीम द्वारा पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किये एवं चांदी के जेवर को मुक्तिधाम के पास ग्राम चिकली में पैरावेट के पास गड्ढे में छुपा कर रखना बताएं जिससे आरोपियों की निशानदेही में गवाहों के समक्ष कब्जा पुलिस लिया गया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया इस कार्यवाही के लिए ग्राम चिकली वासियों के द्वारा जमकर पुलिस टीम की प्रशंसा की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भोरमदेव उपनिरीक्षक श्री बृजेश सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना भोरमदेव पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। Spread the love Post navigation जिला आबकारी विभाग की कार्यवाही : अवैध महुआ शराब और सामग्री जब्त नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पिपरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।