कवर्धाछत्तीसगढ़रायपुर

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट सुकमा मुठभेड़ में झीरम हत्याकांड को अंजाम देने वाले नक्सली की मौत एक उल्लेखनीय सफलता- विजय शर्मा

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़

देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
सुकमा मुठभेड़ में झीरम हत्याकांड को अंजाम देने वाले नक्सली की मौत एक उल्लेखनीय सफलता- विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ । सुकमा के थाना केरलापाल में जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया जिसमे झीरम हत्याकांड में शामिल नक्सली जगदीश उर्फ बुधरा का मारा जाना एक बड़ी सफलता है।
गृहमंत्री एवम उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जवानों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए नक्सल उन्मूलन छत्तीसगढ़ के लिए इस मुठभेड़ को निर्णायक दिशा में आगे बढ़ने वाला कदम माना है।
गृहमंत्री श्री शर्मा ने जानकारी दी कि झीरम हत्याकांड में शामिल 40 वर्षीय एवम 25 लाख का ईनामी नक्सली जगदीश उर्फ बुधरा पिता पांडु कुड़हामी जो कि SZC मेम्बर था और दरभा डिवीज़न का इंचार्ज था का मारा जाना एक बड़ी उपलब्धि है ,झीरम घाटी हत्याकांड के हत्यारे को मार कर जवानों ने हत्याकांड के अपराधी को सजा दे दी है।
श्री शर्मा ने कहा कि उक्त नक्सली वर्ष 2023 में जिला सुकमा के अरनपुर में डीआरजी के जवानों को शहीद कर देने वाली घटना में भी शामिल था,लगातार नक्सलियों के मारे जाने से छत्तीसगढ़ अमित शाह जी के 31 मार्च 2026 की तय तिथि के पूर्व ही छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त राज्य की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा दिया है जिसके लिए सारे जवानों को बधाई है।

: आज दिनांक 29.3.25 को जिला सुकमा के थाना केरलापाल में मारे गए 17 नक्सलियों में विशेष –

नाम – जगदीश उर्फ़ बुधरा, SZC member
पिता – पांडु कुहडामी
उम्र – लगभग 40 वर्ष
निवासी – ग्राम पिट्टेडब्बा, थाना कूकानार, जिला सुकमा तथा ग्राम पाउरगुडेम थाना पामेड़ जिला सुकमा
इनाम – 25 लाख
डिवीज़न – दरभा डिवीज़न इंचार्ज
प्रमुख प्रकरण –
– झीरम हत्या कांड में सम्मिलित था।
– वर्ष 2023 में जिला सुकमा के अरणपुर में DRG के जवानों के शहीद होने वाली घटना में।

Spread the love

Related Articles

Back to top button