कवर्धा

बिना मास्क के ग्राहक को समान नही – आकाश आहूजा

बिना मास्क के ग्राहक को समान नही – आकाश आहूजा

चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कवर्धा इकाई ने बिना मास्क सामान नही देने की अपील की है।

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,,चेम्बर के जिलाध्यक्ष आकाश आहूजा ने बताया कि कोरोना का संक्रमण की तेजी को देखते हुए व्यापारियों को सतर्कता और अनुशासन के साथ व्यापार करने को कहा गया है, इस हेतु लगातार व्यापारियों से संपर्क करके एवं सोशल मीडिया के माध्यम से समझाया जा रहा है । बाजार में जागरूकता लाने के लिए सभी दुकानों में फ्लेक्स लगाना अनिवार्य किया गया है जिसके लिए कल चेम्बर द्वारा शुरुआत की गई ।

आकाश आहूजा ने कहा कि हम सबका पहला कर्तव्य अपने शहर को सुरक्षित रखना है, इसके लिए सबसे पहले अपने स्वयं की कार्यप्रणाली में सुधार करें , अपने साथ काम मे लगे कर्मचारी को कोरोना से बचाव के उपाय को कड़ाई से पालन करवाएं साथ ही अपने ग्राहक को भी इसे पालन करने पर ही डील करें । ध्यान रहे दुकानदार, कर्मचारी और ग्राहक तीनो को कोरोना के बचाव के उपाय कड़ाई से अपनाने होंगे किसी एक की लापरवाही का परिणाम सबको भुगतना पड़ सकता है । यदि व्यापार को सुरक्षित रखना है तो व्यापारी को सुरक्षित और जागरूक होना ही पड़ेगा , इसके अलावा और कोई रास्ता नही है । सभी व्यापारी कोरोना से बचाव के सारे उपाय अपनाने की गारंटी स्वयं दें , किसी भी प्रकार की देखादेखी, अफवाहों को बहाना ना बनाएं । प्रशासन के दिशानिर्देश का पूरा पालन करे अपनी अपनी दुकान में जागरूकता और दुकान खुलने और बन्द करने के समय वाला फ्लेक्स जरूर लगाकर रखें ।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने जिला प्रशासन को पूरा सहयोग देने की बात दोहराई है।

कैट के सदस्य द्वारिका गुप्ता ने अपील की है कि सभी व्यापारी और कर्मचारी सबसे पहले स्वयं पूरे समय सही तरीके से मास्क लगाकर रहें , बिना मास्क के ग्राहकों को दुकान में प्रवेश वर्जित करें या उन्हें सबसे पहले मास्क प्रदान करें , किसी भी लेन देन के बाद अपने हाथों को सेनेटाइजर से साफ करें , ग्राहकों के लिए भी सेनेटाइजर प्रवेश स्थल पर रखें । सभी एक दूसरे से दो गज की दूरी बना कर ही रखें । कोई भी दुकान में भीड़ ना बढ़ाएं , यातायात व्यवस्थित रखने में प्रशासन को सहयोग करें

Spread the love

Related Articles

Back to top button