कवर्धादुर्ग

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक नें जिले के खिलाडी युवक-युवतियों एंव बच्चों को दिखाये मोटिवेषनल फिल्म

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक नें जिले के खिलाडी युवक-युवतियों एंव बच्चों को दिखाये मोटिवेषनल फिल्म
 कवर्धा,पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह के द्वारा दिनांक 25.07.2019 को शहर के हृदय स्थल में स्थित  सिनेमाघर में पुलिस टेनिंग प्राप्त कर रहे सभी महिला, पुरूष अभ्यार्थियों एवं स्टेडियम में अन्य सभी खेल, खेल रहे खिलाड़ियों में

जागरूकता के लिये मोटिवेषनल फिल्म सुपर-30 दिखाया गया। साथ ही सभी को समझाईष दी गई कि इस फिल्म को सिर्फ मनोरंजन के लिये ही नहीं बल्कि अपनी जिन्दगी में कुछ कर गुजरने के लिये अपने जीवन में भी उतारने का सफल प्रयास करने कहा गया।

पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक बच्चों के साथ फिल्म का पुर्ण लुफ्त उठाये। साथ ही फिल्म से अपने भविष्य के लिये बहुत कुछ सीखने व अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण करने हेतु

प्रोत्साहित किया गया। फिल्म देखने बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया। साथ ही बच्चों के माता पिता एवं

अभिभावक के द्वारा पुलिस के इस सराहनीय पहल के लिये पूरे पुलिस परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर

पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह, उप पुलिस अधीक्षक धनष्याम कामडे, प्र.अ.वसिम रजा, एंव जिले के

लगभग 400 खिलाड़ी तथा पुलिस टेनिंग प्राप्त कर रहे सभी महिला, पुरूष अभ्यार्थी उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button