कवर्धा

 रेंगाखार अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम रोल में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

 रेंगाखार अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम रोल में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में वनांचल क्षेत्र के 22 टीमों ने लिया हिस्सा।

फाइनल मैच में पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह।

कवर्धा,,,जिले में लगातार जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर, अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अजीत ओगरे के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों/चौकी में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि पुलिस और जनता आपस में मिलकर क्षेत्र में फैले अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा जिले को अपराध मुक्त रख सकें इसी तारतम्य में नौ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता दिनांक -23/01/2021 से 31/01/2021 तक थाना रेंगाखार प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश लाकड़ा के कुशल नेतृत्व में वनांचल क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम रोल में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आयोजन में वनांचल क्षेत्र के कुल 22 टीमों ने क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिनके उत्साहवर्धन के लिए फाइनल मैच में पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्वयं ग्राम रोल जाकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया, उपस्थित सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच देखने आए ग्रामीणों से मुलाकात किये, तथा क्रिकेट मैच का लुप्त ग्रामीणों के साथ बैठकर उठाए। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच ग्राम रेलवाई मध्य प्रदेश जिला बालाघाट की टीम और ग्राम रोल थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ के बीच खेली गई जिसमें मध्य प्रदेश की टीम रेलवाई अपना बेहतर प्रदर्शन कर जीत हासिल कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया, जिसे पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रथम पुरस्कार स्वरूप 10000/. नगद तथा ट्रॉफी एवं जिला कबीरधाम पुलिस का टी-शर्ट प्रदान किया गया वही दूसरे स्थान पर रहे ग्राम रोल थाना रेंगाखार को 5000/. रुपए नगद पुरस्कार तथा जिला कबीरधाम पुलिस का टीशर्ट प्रदान किया गया, टीम रोल थाना रेगाखार जिला कबीरधाम के खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज हेतु कबीरधाम पुलिस द्वारा हेलमेट प्रदान किया गया तथा उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिक एवं वनांचल क्षेत्र के ग्राम वासियों से यातायात के नियमों का पालन करने मोटरसाइकिल में चलते समय दो व्यक्ति से अधिक ना बैठने वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने व किसी भी प्रकार की यदि कोई अपराधी किसी अपराध को वनांचल क्षेत्र में अंजाम दे रहा है तो उसकी जानकारी थाना में अवश्य देने कहा गया था ताकि समय रहते किसी बड़े अपराध को घटित होने से पहले रोका जा सके तथा विजेता टीम तथा उपविजेता टीम को बधाई दी गई एवं खेल में हिस्सा लिये सभी खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश लाकड़ा एवं रेंगाखार पुलिस टीम, क्षेत्र के सम्माननीय तथा वरिष्ठ नागरिक तथा सरपंच ग्राम पंचायत रोल जनपद सदस्य वनांचल क्षेत्र के ग्रामवासी महिला पुरुष तथा अधिक संख्या में खिलाड़ी व बच्चे उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button