कवर्धा
26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने फहराया तिरंगा।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने फहराया तिरंगा।
कवर्धा,,,पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 08:00 बजे ध्वजारोहण किया गया । ध्वजारोहण में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर , उप पुलिस अधीक्षक आजाक श्री बी.आर.मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री अजीत ओगरे, एवं कार्यालयीन अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे। तिरंगा फहराते समय प्लाटून द्वारा सलामी दी गई तथा ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाए दी गई।




