भगवान राम भारत की आत्मा- ,,,,सांसद संतोष पांडेय – सांसद संतोष पांडेय विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल। कवर्धा- कबीर क्रांति,,,राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद पांडेय सहसपुर लोहारा ब्लाक अंतर्गत ग्राम दैहानडीह में आयोजित कबीर गंथ शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद पांडेय शोभायात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर सद्गुरु कबीर सत्संग का श्रवण भी किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलें। समाज में शांति, भाईचारा बनाए रखें। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य रामकृष्ण साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधिगण, आयोजन समिति के सदस्यगण, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। सांसद पांडेय बोड़ला ब्लाक अंतर्गत ग्राम बैहरसरी में भाजयुमो मंडल महामंत्री अमित वर्मा के यहां जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा सांसद पांडेय कवर्धा ब्लाक अंतर्गत ग्राम बहरमुड़ा में आयोजित अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना की और मानस मंच से श्रद्धालुओं को प्रवचन भी सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं। भगवान राम भारत की आत्मा है। सबके मन में राम बसे हैं। भगवान राम के चरित्र व उनके बताए हुए मार्ग का हम सबको अनुकरण करना चाहिए। हम सबका सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण होता देख रहे हैं। भव्य मंदिर निर्माण में हम भी सहभागी बने इस भाव को लेकर सभी को मंदिर निर्माण में सहयोग करना है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सीताराम साहू, मंडल महामंत्री मनोज राजपूत, विपिन तिवारी, सरपंच शारदा कुलेश्वर निर्मलकर, पूर्व सरपंच रामचंद साहू, पंचगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, आयोजन समिति के सदस्यगण, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। Spread the love Post navigation गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह में संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव करेंगे ध्वजारोहण, ध्वजारोहण स्थल में प्रवेश के लिए आमंत्रण कार्ड अनिवार्य, एक कार्ड में एक ही व्यक्ति को मिलेगी प्रवेश की अनुमति 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने फहराया तिरंगा।