कवर्धा

स्वस्थ शरीर औऱ दिमाक विकसित के लिये खेल महत्वपूर्ण है – नीलू चंद्रवंशी

स्वस्थ शरीर औऱ दिमाक विकसित के लिये खेल महत्वपूर्ण है – नीलू चंद्रवंशी

कवर्धा :कबीर क्रांति,,,- पंडरिया विधानसभा के ग्राम पंडरिया में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता के पुरुष्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम अध्यक्ष श्री नीलू चंद्रवंशी जी, साथ मे श्री नारेशू चंद्राकर जी, श्री लल्लू चंद्रवंशी जी एवं ग्राम पंडरिया के समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में पुरुष्कार वितरण किया गया।

पुरुष्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए नीलू चंद्रवंशी जी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। हमारे देश में खेलों को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती, जितनी शिक्षा को दी जाती है। जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते, लेकिन खेल से यह संभव है। खेलों का जीवन में बहुत महत्व है।

प्रथम पुरुष्कार विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर जी द्वार ग्राम मरका की खिलाड़ियों को 10 हजार रु नगद एवं शील्ड द्वितीय पुरुष्कार ग्राम हथमुड़ी के खिलाड़ियों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नीलू चंद्रवंशीजी के द्वारा 5 हजार रु नगद एवं शील्ड वितरण किया गया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button