बिना डिग्री चल रहे पैथोलॉजी लैब बंद कराने हिन्द सेना ने कलेक्ट्रर के नाम सौंपा ज्ञापन

बिना डिग्री चल रहे पैथोलॉजी लैब बंद कराने हिन्द सेना ने कलेक्ट्रर के नाम सौंपा ज्ञापन
अनीश राजपूत,कबीर क्रांति
बालोद- शहर एवं जिले भर में कई पैथोलॉजी लैब बिना लाइसेंस एवं बिना डिग्री एवं बिना रजिस्ट्रेशन के पैथोलॉजी लैब संचालित हो रहे हैं जिसे बिना विशेषज्ञ जांच रिपोर्ट प्रदान की जा रही है जो कि प्रमाणित ना होने के कारण मरीजों को गलत रिपोर्ट प्रदान करने से मरीजों को नुकसान हो रहा है एवं उन्हें गलत इलाज होने से आर्थिक एवं शारीरिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है कई लोगों की गलत रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर द्वारा किए गए इलाज से गंभीर रोग से ग्रसित हो रहे हैं एवं कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है कई लोगों के लाइसेंस के आवेदन अभी लंबित है फिर भी इनके हौसले इतने बुलंद है कि बेधड़क रूप से बिना लाइसेंस के पैथोलॉजी लैब चला रहे हैं जिससे यह प्रतीत होता है कि संबंधित अधिकारियों के साथ इन लैब वालों का मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता इसी कारण अभी तक इनके उपर कार्यवाही प्रशासन के द्वारा नही किया गया है पैथोलॉजी लैब संचालकों के खिलाफ कार्यवाही करना अति आवश्यक है
ज्ञापन सौंपने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तरुण नाथ योगी जिला अध्यक्ष रॉबिन एंथोनी जिला उपाध्यक्ष भूपत हटिले जिला महामंत्री विजय हरदेल राजेश तारम देवेन्द्र सोनी एवं अन्य हिन्द सैनिक उपस्थित थे।




