कवर्धा

हरीतिमा के साथ पौधारोपण कर सांसद ने मनाया अपना जन्मदिन

हरीतिमा के साथ पौधारोपण कर सांसद ने मनाया अपना जन्मदिन

कवर्धा,डी एन योगी
कवर्धा,,राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय संतोष पांडे ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने नगर में हरियाली के प्रतीक हरीतिमा टीम एवं मित्र मंडली के साथ कवर्धा स्थित नर्सिंग कालेज के सामने एक छायादार पौधा लगाकर इसे प्रकृति के श्रृंगार हेतु समर्पित किया l

हरीतिमा टीम की ओर से वरिष्ठ सदस्य श्री राजेंद्र सलूजा एवम साथियों ने इस अवसर पर सांसद महोदय का पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी ,वहीं सांसद महोदय के मित्र मण्डली ने उनका अभिनंदन पुष्प हार से करते हुए उनके दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें अपनी ओर से बधाई दिया l
इस संक्षिप्त कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री संतोष पांडे ने हरीतिमा एवम मित्र मंडली का आभार जताते हुए इस स्नेहिल कार्यक्रम के लिए कृतज्ञता ज्ञापित किया ,पौधारोपण पश्चात समीप ही स्थित मां महामाया मन्दिर में पूजन अर्चन कर अपने संसदीय क्षेत्र के लोगो के लिए मंगलकामना करते हुए सभी उपस्थित लोगों का आभार जताया l
इस आयोजन में रघुनाथ योगी,कुमार चंद्रवंशी, जितेंद्र दुबे, सनत साहू, रामकुमार ठाकुर,विजय पाली,पन्नालाल चंद्रवंशी ,सुनील दोषी,संत थवाईत, कार्तिक सोनी,लवली बग्गा ,सांसद प्रतिनिधि सहित उनके शुभचिंतक गण उपस्थित थे l

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button