कवर्धा

युवा मंडल पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए आवेदन आमंत्रित

युवा मंडल पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, कबीर क्रांति। भारत सरकार के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र कवर्धा द्वारा जिला युवा मंडल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिले के पंजीकृत युवा मंडल महिला मंडल से आवेदन कर सकते हैं।
केंद्र की जिला युवा समन्वयक ने बताया कि 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा इसमें समाज सेवा से संबंधित जैसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन, व्यवसाकयिक प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वरोजगार संबंधी गतिविधि, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस एवं सप्ताह का आयोजन, समाज कल्याण स्वक्षता कार्यक्रम, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में किए गए कार्यों को शामिल किया गया है। चयनित मंडल को 25 हजार रुपए नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। निर्धारित प्रपत्र, फार्म तथा विस्तृत जानकारी के लिए जी श्याम नगर अशोका कॉलेज के सामने नेहरू युवा केंद्र कवर्धा, संपर्क नंबर 07741232750 नेहरू युवा केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button