कवर्धा

मजबूत छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए नशा के रूप में मेडिकल दवाईयों की उपयोगिता से मुक्ति का संग्राम जरूरी- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मेडिकल दवाईयों से नशामुक्त कवर्धा बनाने का संकल्प दिलाया छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने नशा के रूप में मेडिकल दवाईयों की उपयोगिता पर चिंता जाहीर की

मजबूत छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए नशा के रूप में मेडिकल दवाईयों की उपयोगिता से मुक्ति का संग्राम जरूरी- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मेडिकल दवाईयों से नशामुक्त कवर्धा बनाने का संकल्प दिलाया

छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने नशा के रूप में मेडिकल दवाईयों की उपयोगिता पर चिंता जाहीर की

कवर्धा, । उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कबीरधाम जिले को नशा के रूप में मेडिकल दवाइयों की उपयोगिता से मुक्त जिला बनाने का प्रस्ताव पारित की है। छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने यह भी कहा कि नशा मुक्ति का यह अभियान आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस सार्थक पहल की तारिफ की। उन्होने कहा कि एक मजबूत समाज, परिवार और छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए नशा के रूप में मेडिकला दवाइयों की उपयोगिता पर हम सबकों चिंता करने की आवश्यकता है। यह सुखद पहल है कि इस समाजिक चिंता की शुरूआत आज कबीरधाम जिले से हो रही है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा के वीर सावरकर भवन में छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अभिनंद समारोह में छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का अभिनंदन किया। एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के पहल और उनके सार्थक प्रयासों से कबीरधाम जिले की बहुप्रतिक्षित मांग रेलवे लाईन की विस्तार के लिए 300 करोड़ रूपए का छत्तीसगढ़ बजट में प्रावधान करने पर आभार व्यक्त किया है। संघ ने कहा कि आने वाले दिनों में कबीरधाम जिला एक पूर्ण विकसित जिले की अवधारणा को पूरा करेगा।
कवर्धा के वीर सावरकर भवन में छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा उपमुंख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता उमेश सिरोठिया, श्री अविनाश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, श्री कैलाश चन्द्रवंशी, श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चन्द्रवंशी, श्री आनंद मिश्रा, सीएमएचओ डॉ बीएल राज, श्री अनिलदानी, श्री अमित बरडिया, श्री डेविड खत्री उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल एसोसिशएन ने स्वयं नशा के रूप में मेडिकल दवाईयों की उपयोगिता तथा उनके सेवन और जाने-अंजाने में ऐसे दवाइयों की बिक्री पर चिंता जाहीर की है, यह सुखद शुरूआत है। उन्हांने कहा कि मेडिकल दवाईयों की नशा मुक्ति संग्राम में छत्तीसगढ़ सरकार मेडिकल एसोसिएशन को हर संभव मदद करेगी। उन्होने कहा कि नशा के खिलाफ समाज में जनजागरण की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एसोसिएशन ने इस मुक्ति संग्राम को विस्तार करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने संघ को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिन-जिन जिलों में इस अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित होगी, उससे संबंधित पुलिए अधीक्षक को भी विशेष रूप से आमंत्रित की जाए, इसके के लिए राज्य सरकार की गृह विभाग को पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल संचालक द्वारा नशा के रूप में मेडिकल दवाइयों की उपयोग करने वाले लोगों का रिकार्ड भी रखने का निर्णय लिया है यह बेहद ही प्रसंशनीय है।
इस अवसर पर श्री कैशाल चन्द्रवंशी, छत्तीसगढ छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महासचिव श्री अविनाश अग्रवाल ने संबोधित किया और अभियान को सार्थन बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button