कवर्धा
पंडरिया जनपद सदस्य,,,,,. रवि चंद्रवंशी द्वारा श्रीफल नारियल व साड़ी भेंट करते हुए मितानीन दीदियों का सम्मान किया गया

कवर्धा डी एन योगी
पंडरिया जनपद सदस्य ,,,. रवि चंद्रवंशी द्वारा श्रीफल नारियल व साड़ी भेंट करते हुए मितानीन दीदियों का सम्मान किया गया
कवर्धा मितानीन सम्मान पखवाड़े के तहत आज पंडरिया जनपद के क्रमशः ग्राम पंचायत परसवारा, ग्राम पंचायत लोहरा, ग्राम चारभाठा कला, बिसेशरा व पलानसरी के मितानीन दीदियों का सम्मान किया गया।।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए युवा नेता जनपद सदस्य रवि चंद्रवंशी ने कहा कि आप सभी मितानीन दीदी बिना किसी मानदेय के निःस्वार्थ भाव से जो सेवा कर रहे हैं उसका फल ऊपर वाला एक दिन आप सबको जरूर देगा।,जिस प्रकार हम सब डॉक्टर को भगवान मानते हैं उसी प्रकार मितानीन दीदी भी भगवान से कम नही है गावो में जचकी की समय मितानीन दिदिया अहम भूमिका निभाती है उसी प्रकार स्वास्थ्य संबंधित कार्यो में भी जैसे कि बच्चो का टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण में अहम भूमिका निभाते हैं जो की सम्मानीय है।।




