कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट ➖ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम के जिलाध्यक्ष श्री प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ आर वर्मा से सौजन्य मुलाकात किया और गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया ।

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट
➖ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कबीरधाम के जिलाध्यक्ष श्री प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ आर वर्मा से सौजन्य मुलाकात किया और गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया ।
कवर्धा***आज सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने कबीरधाम जिले के नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ आर वर्मा से सौजन्य मुलाकात कर उनका गुलदस्ता से स्वागत किया गया ।संगठन ने अपनी विभिन्न स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया जिसमें प्रमुख रूप से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित मामले, 2022 मे हुए प्रधान पाठक पदोन्नति के अंतर राशि, सर्विस बुक संधारण आदि शामिल हैं। जिस पर त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया गया ।
जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने फेडरेशन के पदाधिकारी एवं शिक्षक साथियों के इस मुलाकात से हर्ष व्यक्त किया और शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के भविष्य सुधारने हेतु अच्छे प्रयास करने का सुझाव दिया गया एवं फेडरेशन को आश्वस्त किया कि शिक्षक हित मे उनकी हर समस्या का निराकरण यथासंभव किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से हमारे संगठन के जिला अध्यक्ष श्री प्रेम नारायण शर्मा, उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर कार्यकारी जिला अध्यक्ष केशलाल साहू, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र चंद्रवंशी लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्रा बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष धरमू कुर्रे, राजेंद्र शर्मा, हरीश धुर्वे, श्रीमती अर्चना तिवारी, श्री मति रश्मि केशरवानी, श्री मति सपना जॉय, श्री मति पूर्णिमा कश्यप, हितेंद्र सोम, झुमुक लाल बंछोर, करन सिदार, मनोज तिवारी, महेश जायसवाल, मनोज कौशिक, संजय साहू, संजय धावड़े, टीकाराम सोनकर हेमदीप निषाद, साकेत सिंह राज, अनिल श्रीवास्तव, रामचंद साहूं विवेक तिवारी, भागवत सोनी, मोहन राजपूत, विसर्जन साहू, शंकर पाली गोपाल चंद्राकर राजेश भगत आदि सदस्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।



