कवर्धा

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने पंडरिया क्षेत्र का किया दौरा, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व शोक संतप्त परिवारों से भेंटकर पूछा उनका हालचाल

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने पंडरिया क्षेत्र का किया दौरा, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व शोक संतप्त परिवारों से भेंटकर पूछा उनका हालचाल

*कवर्धा-* कबीर क्रांति,,,राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दौरा कर विभिन्न आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
सांसद पांडेय ने कुंडा पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय राजेंद्र खनूजा के परिजनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। साथ मे मंडल अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, महामंत्री कृष्णा चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सेवा कुर्रे, सुरेश दुबे सहित अन्य पदाधिकारीगण भी मौजूद थे। सांसद ने ग्राम झिरिया में पंचराम बरमाते के घर जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें व नव आगंतुक शिशु को आशीर्वाद प्रदान किया। पंचराम व उनके परिजन सांसद को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए। सांसद ने ग्राम पंचायत पौनी के सरपंच व सरपंच संघ के ब्लाक अध्यक्ष अशोक साहू के निवास पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिताजी को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद सांसद ने पंडरिया के रामलाल जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजपाल साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश कुर्रे, चंद्रकुमार सोनी, अमरनाथ धावलकर, परविंदर छाबड़ा, राजा खान, चंद्रवीर सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर, हिलकर सिंह चंदेल, विजय सोनी, गोल्डी यादव व स्वर्गीय सुशीला बंजारे के परिजनों से भेंटकर कर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान पंडरिया के भाजपा मंडल गजपाल साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष प्रज्ञेश तिवारी, नवलकिशोर पांडेय, चंद्रकुमार सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, पार्षद अनुराग ठाकुर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सोनू ठाकुर, रवीश ठाकुर, सुमित तिवारी, तेजप्रकाश तिवारी, नरोत्तम साहू सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button