कवर्धा

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत तीस हजार असाक्षरों को साक्षर किया जायेगा – कलेक्टर

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत तीस हजार असाक्षरों को साक्षर किया जायेगा – कलेक्टर

कवर्धा।   जन्मेजय महोबे कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने जिला स्तरीय बैठक में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा की तथा जिले के 30000 असाक्षरों को साक्षर बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए समय सीमा में सर्वे और पोर्टल में एंट्री करने का निर्देश दिया ।

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के साथ साथ महत्वपूर्ण जीवन कौशल जिसके अंतर्गत डिजिटल, वित्तीय, कानूनी, मतदान एवं पर्यावरण आदि से संबंधित भी जानकारी प्रदान की जानी है उनमें व्यावसायिक कौशल का विकास भी करना है उन्हें बुनियादी शिक्षा देने के साथ-साथ सतत शिक्षा के कार्यक्रम में बनाए रखना है। कलेक्टर ने जिला स्तरीय बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने आसपास के असाक्षरों की पहचान की जाए और साक्षरता विभाग को अवगत कराया जाए ताकि उन्हें भी सर्वे सूची में शामिल कर साक्षर बनाने का काम किया जा सके।

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिला स्तर के सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए पुनः कहा कि हम सभी इस अभियान में स्वयंसेवी की भूमिका में रहेंगे तथा जहां भी हमें असाक्षर दिखाई पड़े उनका नाम दर्ज कराएंगे और उन्हें साक्षर बनाएंगे।

इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी तथा कलेक्टर महोदय को उनके निरंतर मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की प्रचार सामग्री पोस्टर का विमोचन भी किया।

बैठक के दौरान जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button