कवर्धा

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पूर्व की भांति रियायती दर पर किसानों को शक्कर वितरण की मांग

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पूर्व की भांति रियायती दर पर किसानों को शक्कर वितरण की मांग

,,अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री जी के नाम से कवर्धा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया

कवर्धा जिले स्थित दोनों शक्कर कारखाना में शेयरधारी किसानों को व्यपारी समझ कर टेंडर रेट पर शक्कर वितरण करना चाहती है राज्य सरकार– रवि चंद्रवंशी ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा

रवि चंद्रवंशी ने बताया कि 2018 कांग्रेस सरकार बनने के पूर्व लगातार 12/13 वर्षो से रियायती दर पर 2100 रुपये की दर पर किसानों को शक्कर दिया जाता रहा है पर अब व्यपारिक रेट 3255 रुपये की दर पर शक्कर वितरण करने की तैयारी में है जो कि किसानों के साथ अन्याय है।। हमारे द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से मांग स्वरूप पूर्व की भांति रियायती दर पर शक्कर वितरण की मांग की गई है*

—-हमारी प्रमुख मांगे—-

1 शक्कर वितरण पूर्व की भांति रियायती दर पर किया जाए।।

2 फ़शल छतिपूर्ती की राशि जल्द से जल्द जारी की जाए।।

3 कुकदूर उपतहसील का फ़शल छतिपूर्ती मुवावजा राशि जारी किया जाए।।

4 विगत वर्ष 2019 20 में धान खरीदी केंद्रों पर बारदाने की कमी की वजह से किसानों के द्वारा मजबूरन अपने ही बारदानों से धान बेचे थे जिसकी राशि सरकार द्वारा प्रदान की जानी चाहिए।।

5 शक्कर कारखाना में उत्पादन जल्द से जल्द चालू हो।।

आज के ज्ञापन में प्रमुख रूप से रवि चंद्रवंशी, अस्वनी यदु, जितेंद्र चंद्रवंशी, नरोत्तम खांडे, इसवारी साहू सुभाष चंद्रवंशी, राहुल चंद्रवंशी, रामदास पटेल सहित किसान भाई उपस्थित रहे

Spread the love

Related Articles

Back to top button