: मुलायम के बाद अखिलेश की भी होगी बुरी गति, सपा को हराने के लिए किसी को भी सपॉर्ट: मायावती

: मुलायम के बाद अखिलेश की भी होगी बुरी गति, सपा को हराने के लिए किसी को भी सपॉर्ट: मायावती
बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हल्ला बोला है। मायावती ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के बाद अखिलेश की भी बुरी गति होगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी को हराने के लिए किसी भी पार्टी को सपॉर्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गठबंधन के बाद गेस्ट हाउस कांड को वापस लेना बड़ी भूल थी
: हाइलाइट्स:
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
माया ने कहा- अखिलेश की भी मुलायम की तरह होगी बुरी गति
‘SP संग गठबंधन और गेस्ट हाउस कांड को वापस लेना बड़ी भूल’
सपा को हराने के लिए किसी को भी सपॉर्ट, 7 विधायक निलंबित
: लखनऊ
उत्तर प्रदेश की सियासत नया मोड़ लेती दिख रही है। राज्यसभा चुनाव (UP Rajyasabha Election) में हुई उठापटक और सियासी दांवपेंच के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हल्ला बोला है। मायावती ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के बाद अखिलेश की भी बुरी गति होगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी को हराने के लिए किसी भी पार्टी को सपॉर्ट करने की बात कही। मायावती ने सपा के संपर्क में आए 7 विधायकों को निलंबित कर दिया है। मायावती ने कहा है कि इन विधायकों की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी यदि वे सपा में शामिल होते हैं।
: मायावती ने कहा, ‘लोकसभा चुनाव के दौरान सांप्रदायिक ताकतों से मुकाबला करने के लिए हमारी पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाया था। लेकिन उनके परिवार में चल रही आंतरिक कलह की वजह से उन्हें बीएसपी के साथ गठबंधन का अधिक फायदा नहीं मिल सका। चुनाव के बाद उनकी तरफ से प्रतिक्रिया मिलनी बंद हो गई, जिस वजह से हमने रास्ते अलग करने का फैसला लिया।’




