पालघर के बाद बुलंदशहर में 2 साधुओं की गला काटकर हत्या, हिरासत में लिया गया एक युवक

पालघर के बाद बुलंदशहर में 2 साधुओं की गला काटकर हत्या, हिरासत में लिया गया एक युवक
बुलंदशहर: महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) के बाद यूपी के बुलंदशहर में 2 साधुओं की गला काटकर हत्या का मामला सामने आया है. मंदिर परिसर में स्थित कमरे में दोनों साधुओं के शव खून से लथपथ पड़े मिले. घटना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के पगोना गांव की है.
पुलिस ने शक के आधार पर गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है. युवक अपराधी किस्म का बताया जा रहा है. युवक और साधुओं के बीच कल किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी.
घटना के बाद बुलंदशहर एसएसपी समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच की. पुलिस की प्रथम जांच में इस हत्या में गांव के ही नशेड़ी युवक मुरारी का नाम सामने आया है.
बुलंदशहर पुलिस का दावा है कि हिरासत में लिया गया मुरारी, लंबे समय से भांग का नशा करता है. आरोपी पर दो दिन पहले बाबा का चिमटा चुराने का भी आरोप लगा था. आरोप है कि इसी बात को लेकर मृतक साधुओं और आरोपी मुरारी के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसमें आरोपी मुरारी ने दोनों साधुओं को अंजाम भुगत लेने की धमकी दी थी.