बालोद,अनीश राजपूत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला कोटेरा में स्काउट गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए व छत्तीसगढ़ के उभरते युवा लोकगायक कांतिकार्तिक यादव (युवा छत्तीसगढ़ )थे। इस दौरान गीतकार गुरुदेव मौनी लाला जी की भी गरिमामय उपस्थिति रही । कांतिकार्तिक यादव ने अपने प्रेरणादायीं उद्बोधन से बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें जब भी कोई मंच या अवसर मिले तो उन अवसरों का सदुपयोग करना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयासों से ही किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है । विद्यालय में संचालित स्काउट गाइड से सभी बच्चों को जुड़ने तथा समाज की सेवा करने का संदेश दिया वे स्वयं विद्यार्थी जीवन में स्काउट गाइड से जुड़े थे व राज्य व राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में सम्मिलित हो चुके हैं ।कांतिकार्तिक ने स्नातक की पढ़ाई के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाते हुए इंदिरा गांधी एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कर कमलों से प्राप्त किया ,दिल्ली मुख्य परेड 2011 में सम्मिलित, तीन बार अलग- अलग महामहिम राष्ट्रपति से विशेष मुलाकात ,विविध अवसरों पर मुख्यमंत्री व महामहिम राज्यपाल के हाथों सम्मानित ऐसे बहुत सी उपलब्धि इस युवा प्रतिभा ने प्राप्त की है। गौरतलब है कि विगत वर्ष युवा दिवस पर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग व माननीय मुख्यमंत्री से भी सम्मानित हो चुके हैं। विशेष उपलब्धि में चीन में आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में छत्तीसगढ़ एवं देश के संस्कृति का प्रदर्शन भी शामिल है । वर्तमान में कान्तिकार्तिक छत्तीसगढ़ी लोकगीतों व सामाजिक जनजागरण गीतों को अपनी सुमधुर आवाज़ के माध्यम देश विदेश में प्रसारित कर रहे हैं व अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा (महतारी भाखा) व क्षेत्रीय बोलियों (हल्बी, गोंडी आदि) को बढ़ावा दे रहे हैं । Spread the love Post navigation संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की ८ नवम्बर को ७४९वीं जयंती पर विशेष महान समाज सुधारक संत नामदेव – अभिताब नामदेव सर्वश्रेष्ठ मंत्री सर्वे में योग्य मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का दिल्ली में हुआ सम्मान केंद्रीय कौशल विकास मंत्री श्री महेंद्र नाथ पांडेय के हाथों हुए सम्मानित फेम इंडिया के सर्वे में सर्वश्रेष्ठ योग्य मंत्री के रूप में किया चयन