
कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की सेवा और देखभाल सुनिश्चित करें प्रशासन,
सामाजिक संगठनों दे सेवा का अवसर
अनीश राजपूत,कबीर क्रांति
बालोद-हिंद सेना छत्तीसगढ़ द्वारा कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के सेवा एवं देखभाल को लेकर व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया है जिला संगठन मंत्री वशिष्ठ कुमार साहू ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का विस्तार तेजी से हो रहा है इनसे प्रभावित लोगों की देखभाल व इनके सहयोग हेतु हमारी समाज सेवी संगठन हिंद सेना सदैव आपके आदेश का नियमानुसार कार्य करने हेतु तत्पर है आपसे आग्रह है कि हमें इस महामारी के दौर में प्रभावित लोगों की सेवा करने का अवसर दें।
हिंदू सेना का कहना है कि वह हर परिस्थिति के निपटने के लिए हम सदैव तत्पर हैं उनका कहना है कि छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए यदि प्रशासन ऐसे सामाजिक संगठनों को अपने साथ शामिल कर कार्य सेवा कार्य में लगाना चाहती है तो वह सब सेवा कार्य हेतु आगे आने के लिए सक्षम है हिंदू सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष राजपूत ने बताया कि यहां पर कई सारी समस्याएं की बातें सामने आ रही है जिसमें भोजन पानी आदि शामिल है और तो और अब तो आइसोलेशन केंद्र भी कम पड़ने लगे हैं।
हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तरुण नाथ योगी प्रदेश संगठन मंत्री निजाम शरीफ प्रदेश मंत्री मोहम्मद अमजद चौहान जिलाध्यक्ष रॉबिन एंथोनी सुष्मिता गोराई पर महिला कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इन सभी का कहना है कि राज्य के जितने भी जिलों में उनकी कार्यकारिणी बनी हुई है वह इस कोरोनावायरस महामारी के समय में प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर जन सेवा करना चाहते हैं अतः उन्हें इस पुनीत कार्य में सहभागी बनाने की मांग कर रहे हैं।



