कवर्धा

अवैध जुआ सट्टा पर चौकी बाजार चारभाठा पुलिस की कार्यवाही।

अवैध जुआ सट्टा पर चौकी बाजार चारभाठा पुलिस की कार्यवाही।

01 सटोरिया चढ़ा पुलिस के हत्थे।

एक नग सट्टा पट्टी, एक नग पेन कुल नकदी रकम ₹4180 रुपया जप्त किया ।

कबीरधाम पुलिस के द्वारा जुआ सट्टा शराब पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री के एल ध्रुव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी तथा उप.पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर. मंडावी , थाना प्रभारी प्रशि. उप पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में चौकीबाजार चारभाठा प्रभारी उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 25.09.2020 को जुर्म जरायम पतासाजी पर हमराह स्टाफ के ग्राम बमनी की ओर रवाना हुए थे, कि जरिए मुखबीर से सूचना मिला की कवर्धा का संजय मरकाम ग्राम बमनी तालाब पार में अंको में रुपया पैसे का दांव लगाकर सट्टा पर्ची लिख कर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है, की सूचना पर स्टाफ के साथ ग्राम बमनी में तस्दीक करने पर तलाब के पास संजय मरकाम कवर्धा को पैसे का हार जीत का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते पाए जाने से मौके में पूछताछ किया गया जो अपना नाम संजय मरकाम पिता आयातू राम मरकाम निवासी गंगानगर वार्ड 7 कवर्धा जिला कबीरधाम का होना बताया जिसके कब्जे से 4180 रुपए नगद, एक सट्टा पट्टी ,एक नग पेन को समक्ष गवाहों के मौके में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य 4( क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध क्रमांक 517/ 2020 धारा 4 क जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया इस कार्य में उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा ,प्रधान आरक्षक लवकेश खरे,आरक्षक 807 हेमंत राजपूत ,बद्री बांधेकर, का सराहनीय योगदान रहाl

Spread the love

Related Articles

Back to top button