अंतरराष्ट्रीय

 मुंबई के होटल में देवेंद्र फडणवीस से गुपचुप मिले संजय राउत, फिर पाला बदलेगी शिवसेना?

 मुंबई के होटल में देवेंद्र फडणवीस से गुपचुप मिले संजय राउत, फिर पाला बदलेगी शिवसेना?
 भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना बीच जारी जुबानी जंग के बीच शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच गुपचुप मुलाकात की खबर आ रही है। दोनों नेताओं की आज मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में मुलाकात हुई है। इसको लेकर चर्चाओं और अटकलों का दौर चल पड़ा है। यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या शिवसेना एक बार फिर पाला बदलेगी?

दोनों नेताओँ में यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र सरकार कई मोर्चों पर घिरी हुई है। हालांकि, इस बीच बीजेपी नेता प्रवीण दारेकर ने कहा है कि राउत ने फडणवीस से मुलाकात कर बिहार चुनाव को लेकर उनका इंटरव्यू किया है। संजय राउत सामना के संपादक हैं। उन्होंने कहा कि मुलाकात का कोई राजनीतिक अर्थ ना निकाला जाए।
महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी दोनों नेताओं में मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा है कि अटकलें लगाने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, अभी दोनों नेताओं की ओर से इस मुलाकात को लेकर कुछ भी सार्वजनिक तौर पर नहीं कहा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं में करीब ढाई घंटे तक बातचीत हुई।

लंबे समय तक बीजेपी की सहयोगी रही शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन तोड़ लिया था और एनसीपी-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई। सत्ता में आने के बाद से ही उद्धव ठाकरे कई चुनौतियों से घिरे रहे हैं। एक तरफ महाराष्ट्र भारत में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है तो दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में भी काफी किरकरी हो चुकी है। 

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button