कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट,, जनता जागेगी तभी बदलेगी व्यवस्था! विधायक और सांसद जनता के सेवक हैं, मालिक नहीं। लेकिन आज कई जनप्रतिनिधि सिर्फ़ वोट की राजनीति, भ्रष्टाचार और संपत्ति अर्जित करने में लगे हैं। जनता की मूल समस्याएं — शिक्षा, चिकित्सा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार — आज भी जस की तस हैं। यह लोकतंत्र की आत्मा पर चोट है। पड़ोसी देश नेपाल में शिक्षा और चिकित्सा का राष्ट्रीयकरण हुआ, जहां आम जनता को सरकारी सुविधाएं मजबूत रूप में उपलब्ध कराई जा रही हैं। भारत में भी शिक्षा और स्वास्थ्य को व्यापार बनाने वाले प्राइवेट माफियाओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। अगर कोई राजनीतिक दल ऐसे लोगों को विधायक या सांसद का टिकट देता है जो शिक्षा और चिकित्सा को व्यवसाय बनाकर जनता का शोषण करते हैं, तो समझिए वह दल जनता के अधिकारों के खिलाफ खड़ा है। सर्व समाज की प्रमुख मांगें: 1. राइट टू रिकॉल (RTR) लागू हो जनता को अधिकार मिले कि भ्रष्ट और निकम्मे जनप्रतिनिधियों को कार्यकाल पूरा होने से पहले वापस बुला सके। 2. शिक्षा और चिकित्सा एक समान व निशुल्क हो देश के हर नागरिक को बिना भेदभाव के मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व इलाज मिले। 3. संविधान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित हों अपने अधिकारों और देश को सुरक्षित रखने हेतु सर्व समाज पार्टी से जुड़ें और मजबूत विकल्प चुनें। सर्व समाज पार्टी (SSP / स.स.पा) अध्यक्ष — महंत योगी संजीवन नाथ सर्व समाज पार्टी आधिकारिक वेबसाइट जय हिंद जय संविधान Spread the love Post navigation नाथ समाज की गौरव बेटी ने बढ़ाया समाज का मान कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट नाथ समाज के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि अलका योगी, पुत्री दुर्गा दत्त जी योगी, निवासी ग्राम जयरामपुरा, जयपुर का “नर्सिंग ऑफिसर” पद पर अंतिम रूप से चयन हुआ है। उनकी इस शानदार सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे नाथ समाज का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम है, जो समाज की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। समस्त नाथ समाज की ओर से अलका योगी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। बाबा श्री गोरखनाथ जी महाराज की कृपा सदा समाज की प्रतिभाओं पर बनी रहे और वे निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ,, डी एन योगी संपादक ,कबीर क्रांति समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,, 9425558295 कवर्धा, डी एन योगी पत्रकार नाथ योगी समाज सामाजिक बैठक सम्पन्न ग्राम – घुघरीकला दिनांक –15/05/2026 आज पूर्व सूचना अनुसार नाथ योगी समाज की आवश्यक सामाजिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जून को गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य गुरु योगी आदित्यनाथ जी के जन्मोत्सव अवसर पर लखनऊ/गोरखपुर जाकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी जाएगी। साथ ही भविष्य में गुरु गोरक्षनाथ जी प्राकट्य महोत्सव तथा छत्तीसगढ़ नाथ योगी समाज महासम्मेलन हेतु समय लेने पर भी चर्चा की गई। समाज के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा इस कार्यक्रम हेतु ₹3000 सहयोग राशि देने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त नवनिर्मित सामाजिक भवन घुघरीकला के उद्घाटन/लोकार्पण कार्यक्रम, पौधारोपण एवं “गोरख धुना” शुभारंभ करने का भी निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। समाज की एकता, संस्कृति एवं संगठन को मजबूत करने हेतु यह बैठक महत्वपूर्ण रही। शेष कार्यक्रम की विस्तृत सूचना शीघ्र पृथक से प्रदान की जाएगी। 🕉️ सत नमो आदेश 🕉️