देशरायपुर

सर्जिकल स्ट्राइक 2 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत कई नेताओं ने किया भारतीय सेना बहादुरी को सलाम

रायपुर: जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कॉन्‍वॉय पर हुए आतंकी हमले का बदला इंडियन एयरफोर्स ने ले लिया। आईएएफ के मिराज 2000 फाइटर जेट्स मंगलवार तड़के 3:30 बजे एलओसी पार करके पीओके में दाखिल हुए और उन्‍होंने यहां पर जैश-ए-मोहम्‍मद के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। करीब 12 मिराज पीओके में दाखिल हुए और उन्‍होंने 1000 किलो बम आतंकी कैंप्‍स में गिराए। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग विधायक अरूण वोरा और इंडियन नेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने ट्वीट कर सेना के जवानों की बहादुरी को सलाम किया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button