: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी बॉडी 50 की उम्र के बाद भी पूरी तरह फिट नजर आती है

: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी बॉडी 50 की उम्र के बाद भी पूरी तरह फिट नजर आती है
: 50 साल की उम्र को पार करने के बाद भी बहुत फिट नजर आते हैं ये 5 WWE सुपरस्टार्स
जानिए किस दिग्गज सुपरस्टार की फिटनेस से आप सबसे ज्यादा प्रभावित हुए
: बढ़ती उम्र के साथ शरीर का कमजोर पड़ना कोई नई बात नहीं है और यही बात WWE समेत पूरे प्रो रेसलिंग वर्ल्ड के रेसलर्स पर भी लागू होती है। मौजूदा समय में खासतौर पर WWE में उस रेसलर को ज्यादा तवज्जो दी जाती है जिसकी फिटनेस अच्छी होगी, जिसकी मसल्स तगड़ी होंगी।
हालांकि इस समय दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड में समोआ जो, केविन ओवेंस और ब्रे वायट जैसे सुपरस्टार्स भी काम कर रहे हैं, जिनकी मसल्स तो तगड़ी नहीं हैं लेकिन उनकी प्रतिभा ही उन्हें WWE तक खींच लाई है।
ऐसा भी देखा गया है कि कुछ सुपरस्टार्स ने ‘फैट टू फिट’ की कहावत को सच साबित कर दिखाया हो, इसका सबसे बड़ा उदाहरण ब्रॉन स्ट्रोमैन हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम उन सुपरस्टार्स की फिटनेस के बारे में बात करने वाले हैं जो 50 साल की उम्र को पार करने के बाद भी बहुत तगड़ी मसल्स के मालिक हैं।
केविन नैश को प्रो रेसलिंग के इतिहास की सबसे महान टीमों में से एक nWo के मेंबर के तौर पर पहचान मिली है। उनके प्रो रेसलिंग करियर की शुरुआत साल 1990 में WCW से हुई और आगे चलकर उन्होंने कई महान रेसलर्स के साथ रिंग साझा की।
इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि एक मेन इवेंट सुपरस्टार के तौर पर उन्हें WCW में ज्यादा सफलता प्राप्त हुई थी, जहां वो 5 बार वर्ल्ड चैंपियन बने। वहीं WWE में उन्हें केवल 1 बार वर्ल्ड चैंपियन बनना नसीब हुआ।
उनकी उम्र अब 61 साल हो चुकी है और आज भी उनकी फिटनेस में कोई गिरावट नहीं देखी गई है। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने तगड़े वर्कआउट की वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि आज भी उनकी बॉडी अच्छी शेप में बनी हुई है।




