कवर्धा

विधायक निधि से सी.सी. रोड निर्माण के लिए 7 लाख 97 हजार 900 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत

विधायक निधि से सी.सी. रोड निर्माण के लिए 7 लाख 97 हजार 900 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत

कवर्धा, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकार की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में सी.सी.रोड निर्माण कार्यो के लिए 7 लाख 97 हजार 900 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। सहसुपर लोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत धरमगढ़ में बाजार चौक से अशोक साहू के मकान तक सीसी रोड़ के लिए 2.99 लाख रूपये, ग्राम पंचायत धरमगढ़ में शिव मंदिर चौक से गिरधारी साहू के मकान तक सीसी रोड़ निर्माण के लिए दो लाख रूपये और ग्राम बाजगुढ़ा, ग्राम पंचायत सिंगारपुर (खै) में सीसी रोड़ निर्माण के लिए तीन लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। कार्य एजेंसी संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को बनाया गया हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button