उद्धव ठाकरे के घर ‘दाऊद इब्राहिम’ के यहां से फोन, बढ़ाई गई मातोश्री की सुरक्षा
: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शनिवार को उद्धव के आधिकारिक आवास मातोश्री पर एक फोन आया था और फोन करने वाले ने खुद को अंडवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का गुर्गा बताया था
 उद्धव ठाकरे के आवास पर तैनात पुलिसकर्मी
: हाइलाइट्स:
सीएम उद्धव ठाकरे के घर आए फोन के बाद बढ़ाई गई मुंबई स्थित आवास की सुरक्षा
उद्धव ठाकरे के घर दाऊद इब्राहिम के नाम से आया था फोन, सीएम से बात करने की थी मांग
पुलिस को मिली जानकारी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, अतिरिक्त जवानों की तैनाती
: मुंबई
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर कथित रूप से दाऊद इब्राहिम के गुर्गे का फोन आने के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है। बताया जा रहा है कि सीएम आवास के लैंडलाइन नंबर पर एक फोन कॉल करने वाले शख्स ने खुद को दाऊद इब्राहिम का आदमी बताया था।

बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित घर मातोश्री में शनिवार रात करीब 11 बजे के आसपास एक अनजान शख्स ने फोन किया था। लैंडलाइन नंबर पर आए फोन कॉल में फोन करने वाले ने खुद को दाऊद इब्राहिम का आदमी बताया। इस शख्स ने कहा कि दाऊद सीएम उद्धव ठाकरे से बात करना चाहता है।
बांद्रा इलाके में है उद्धव ठाकरे का आवास
: सीएम आवास के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात
हालांकि ऑपरेटर ने फोन कॉल ट्रांसफर नहीं की और इसके बाद पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। फोन कॉल आने के बाद महाराष्ट्र के गृह विभाग ने अधिकारियों को सीएम के घर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। इसके आधार पर रविवार को यहां अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके ्अलावा उस शख्स का पता लगाया जा रहा है, जिसनें मुख्यमंत्री आवास पर फोन किया था
: पहले भी मिल चुकी है धमकी
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र में उद्धव के घर मातोश्री को उड़ाने की धमकी भी दी जा चुकी है। जिस वक्त यह वाकया हुआ था, उस समय महाराष्ट्र के सीएम शरद पवार थे। उद्धव ठाकरे ने साल 2019 में महाअघाड़ी की सरकार के सीएम पद की शपथ ली थी। उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे भी महाराष्ट्र की सरकार में मंत्री हैं।

Spread the love

You missed