ड्रग्स पर बड़ा खुलासा: अग्रदूत में पूर्व डिजीपी गुप्तेश्वर पांडे का आज (24 तारिख पहला इंटरव्यू) बिहार के किसी भी विधानसभा से निर्दलीय जीत सकता हूं
 डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने वीआरएस लेने के बाद कहा कि मैने ना कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन की है, ना मैं कोई राजनेता हूं, ज्वाइन करूंगा तो आप सबको बताकर ज्वाइन करूंगा, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में उनके मैदान में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा मै जिन लोगों से जुड़ा हूं, लाखों लोगों से, उनसे बात करेने के बाद मै, तय करूंगा कि वे मेरी सेवा किस रूप में चाहते हैं, उन्होंने साथ ही कहा, सोसायटी में काम करने का तरीका केवल राजनीति ज्वाइन करना नहीं है, बिना राजनीति ज्वाइन किए हुए भी समाज में सेवा की जा सकती है। पांडे ने कहा की मेरे पास 14 विधानसभा से चुनाव लडऩे के लिए ऑफर आ चुका है, और मै पूरे बिहार के किसी भी विधानसभा से अगर चुनाव लड़ू तो चुनाव जीत सकता हूं, और तो और ये भी चैलेंज किया कि अगर में निर्दलीय भी विधानसभा का चुनाव लड़ू तो जीत सकता हूं, क्योंकि मैने अपने जीवन काल में लोगों की सेवा कि है, मुझे इसलिए लोग चाहते है, मेरे परिवार में कोई भी पढ़ा लिखा न होने के बावजूद मै डीजीपी पद पर पहुंचा, जब सुशांत सिंह का मामला आया तो, मैने उनके पिता जी की हालत देखी, वे मेरे सामने रो रहे थे, मै भी रोने लगा था, फिर मैने एफआईआर उनकी दर्ज करवाई, लेकिन महाराष्ट्र पुलिस ने बिहार पुलिस की कोई मदद नहीं की, तब मामला सीबीआई को सौंपा गया, ड्रग्स के मामले में पूर्व डिजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि बैगर पुलिस की मदद के ड्रग्स नहीं बि सकती है, ड्रग्स का कारोबार करने वाले दुबई में है, उनके तार बड़े नेताओं से लेकर पुलिस अधिकारियों तक है, तभी ड्रग्स का अवैध कारोबार फैला हुआ है, और यही पैसा आतंकवाद के लिए लगाया जाता है, इसी से हथियार भी खरिदे जाते है, जिसका इस्तेमाल देश में आतंकी करते है। मुंबई में एनसीबी फिल्म इंडस्ट्रीज में ड्रग्स को लेकर इसीलिए गंभीर हैं, ताकि बड़ी मछली को पकड़ कर ड्रग्स पर लगाम लगा सके।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़