: छत्तीसगढ़ : प्रदेश में लग सकता है 15 दिन का लॉकडाउन, आज सीएम ने बुलाई बैठक

: छत्तीसगढ़ : प्रदेश में लग सकता है 15 दिन का लॉकडाउन, आज सीएम ने बुलाई बैठक
: रायपुर 6 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ में फिर लॉकडाउन लगने वाला है ! मुख्यमंत्री की आज बुलायी बैठक में प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर भी फैसला हो सकता है।
सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि आज की बैठक में लॉकडाउन पर भी चर्चा होगी।हालांकि इसे लगाने या ना लगाने को लेकर आज होने वाली बैठक में ही निर्णय लिया जायेगा। सूत्रों ने यह भी बताया है कि यह लॉकडाउन 7 से 15 दिन का हो सकता है।हालांकि लॉकडाउन के लिए भारत सरकार का निर्देश जरूर आड़े आ सकता है, लेकिन प्रदेश में मौजूदा हालात के मद्देनजर राज्य सरकार कुछ कड़े निर्णय ले सकती है। लॉकडाउन के मद्देनजर इसलिए भी अटकलें लगने लगी है, क्योंकि कल की बैठक में ना सिर्फ चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल, सभी जिलों के कमिश्नर, कलेक्टर, एसपी व निगम आयुक्तों को ही नहीं बुलाया गया है, बल्कि सभी मंत्रियों को भी खास तौर पर बैठक में बुलाया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सीएम सचिवालय व शीर्ष आला अफसरों को भी बैठक में मौजूद रहने को कहा है।
ज्ञात हो कि पिछली दफा जब मुख्यमंत्री ने ऐसी ही बैठक बुलायी थी, तो लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया था। उस बार के हालात अब से कहीं ज्यादा बेहतर थे, लेकिन इस दफा स्थिति बेहद नाजुक है। मौत और मरीजों के आंकड़े बेहद डरावने हैं। रायपुर में तो 15 हजार से ज्यादा मरीज हो चुके हैं। कुल पॉजिटिव की संख्या 40 हजार से ज्यादा हो गयी है, वहीं मौत का आंकड़ा भी 350 से ज्यादा हो चुका है।
देश में कोरोना के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 90633 नए मामले सामने आछत्तीसगढ़ : प्रदेश में लग सकता है 15 दिन का लॉकडाउन, आज सीएम ने बुलाई बैठक
देश में कोरोना के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 90633 नए मामले सामने आए




