कवर्धा-कबीर क्रांति कबीरधामःजिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में चल रहे जनसम्पर्क एवं सभा के माध्यम से दर्जनों ग्रामों में राजनांदगांव लोकसभा भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अन्तर्राष्ट्रीय फोरम में आतंकवाद एवं उसको पनाह देने वाले देश का मुद्दा बड़ी मजबूती से रखा | जिसका परिणाम रहा पाकिस्तान को छोड़कर सार्क के सभी सदस्य देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव और नेपाल हमारे साथ हैं | वहीँ जी-20 हो या हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन, ब्रिक्स हो या सार्क समिट सभी ने हमारे साथ आतंकवाद को मानवता का दुश्मन बताते हुए दुनिया को इसके खिलाफ एक होने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा आतंकवाद अच्छा या बुरा नहीं होता, आतंकवाद तो बस आतंकवाद होता है। अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत की यही बात पहले अनसुनी रह जाती थी, लेकिन अब भारत की बातों को दुनिया मानने लगी है और एक सुर में आतंक की निंदा कर रही है। आतंक के खिलाफ आज अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, रूस, नार्वे, कनाडा, ईरान जैसे देश हमारे साथ खड़े हैं। ऐसा संभव हो पाया मोदी जी के बेहतरीन विदेश कूटनीति एवं मजबूत इरादे से |
लेकिन वहीँ जब कांग्रेस के लोग सत्ता में होते है तो तुष्टिकरण की सारे हदें पार कर जातें है , हिन्दू आतंकवाद जैसे शब्दों का स्तेमाल करते है | भारत की संस्कृति न्याय ,दर्शन ,सदभावन ,अनेकता में एकता और मानवता की विशाल संस्कृति है | जहाँ राम,कृष्ण , बुद्द ,कबीर,नानक जन्मे जिनकी संस्कृति को पूरा विश्व सम्मान की नजर से देखता ऐसे भारत वर्ष पर हिन्दू आतंकवादी जैसे शब्द स्तेमाल कर ये दाग लगाने का देश को बदनाम करने का काम करते है | क्या आप ऐसे लोगों को सत्ता में देखना चाहते है जो राष्ट्र दोह कानून खत्म करने की बात अपने घोषणा पत्र में लाते है । जो कश्मीर से धारा 370 नही हटाने की बात करते है । जिनको देश के स्वाभिमान से कोई सरोकार नहीं, या ऐसे व्यक्ति को देखना चाहते है जो कहते है *सौगंध मुझे इस मिट्टी की, देश नहीं झुकने दूंगा* | आने वाले 18 तारिक को अधिक से अधिक मतदान कर इनको अपना फैशला सुना दीजिये की देश अब जाग रहा है ,राष्ट्र के मान सम्मान को आघात पहुचाने वालों को देश कभी माफ़ नहीं करेगा देश मोदी जी के साथ है उन्हें ही अपना प्रधानमंत्री चुनने जा रहा है | और अंत में कविता की इन पंक्तियों के साथ अपनी बात समाप्त की
है
*पूजनीय इसका हर दिल , हर जन,
है तेज, शौर्य, साहस, शांति और अमन।
आओ इसकी प्रगति के लिए हम करें मनन,
है जहां से प्यारा, ये मेरा वतन।।*
आइये हम सब मिलकर देश को शसक्त भारत बनाये ।
श्री पांडे जिले के मैदानी एवं वनांचल के ग्राम मडमड़ा,छांटा, खैरझिटी, देवसरा,कुई,कामठी,कोदवा गोडान,छीरपानी, काँपा दाह,कुंडा,पेंड्री,जंगलपुर, मोहगांव, पलांनसरी सहित अनेक ग्रामों में जनसंपर्क व सभा के माध्यम से अपनी बात रखी ।
जनसम्पर्क में जिला भाजपा अध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने संतोष पांडे को अधिक मतों से जीत दिलाने लोगों से अपील की । इस दौरान कार्यक्रम में महामंत्री गोपाल साहू,उपाध्यक्ष विदेशी राम,उत्तम मर्सकोले, बहल राम,अशोक वर्मा,नेमसिंह ठाकुर,रामनाथ पटेल,बलवंत पटेल,प्रेमलाल, रत्नाकर सिंह,रामलोचन ,सुधीर पांडे,मोहित श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।




