शिक्षकों का 10 जून तक अटैचमेंट खत्म करने का आदेश…सभी DEO को जारी हुआ कड़ा पत्र… गैर शैक्षणिक कामों से मुक्त कर रिपोर्ट की गयी तलब रायपुर शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कामों में लगाये जाने को लेकर सरकार का रूख सख्त हो गया है। लोक शिक्षण संचालनालय के एक बार फिर सभी DEO को पत्र भेजकर शिक्षकों को अटैचमेंट खत्म कर तत्काल उन्हें मूल पदों पर भेजने का निर्देश दिया है। हालांकि मई महीने में भी ऐसा ही पत्र डीपीई ने जारी कर सभी DEO से रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म करने की बात तो छोड़िये DEO ने सभी लोक शिक्षण संचालनालय में जवाब देना तक मुनासिब नहीं समझा। लिहाजा एक बार फिर से पत्र जारी कर लोक शिक्षण संचालनालय ने डीईओ को अल्टीमेटम दिया है। पत्र में सख्त लहजे में कहा गया है कि 13 मई को भी ऐसा ही पत्र सभी डीईओ को भेजा गया था, लेकिन इस संदर्भ में किसी भी तरह का कोई जवाब नहीं आया है। ऐसे में गैर शिक्षकीय कामों में लगे शिक्षकों का तत्काल संल्गीकरण खत्म कर उन्हें मूल विभाग में लौटाने का आदेश जारी किया गया है। यही नहीं 10 जून तक सभी डीईओ से इस बाबत रिपोर्ट भी तलब की गयी है। अगर इस बार हिला-हवाला डीईओ की तरफ से किया गया, तो उन पर गाज गिरना तय है। 11 जून को वेतन-भत्तों को लेकर होने वाली बैठक में इस बाबत चर्चा की संभावना है। इस बैठक में डीपीई भी मौजूद रहेंगे। दरअसल इससे पहले भी कई दफा शिक्षकों को गैर शिक्षकीय कामों से मुक्त करने का आदेश जारी किया जा चुका है, लेकिन इसका कोई खास नतीजा नहीं निकला। रायगढ़ में शिक्षकों को तेंदुपत्ता के फड़ की निगरानी की ड्यूटी में लगा दिया गया था। Spread the love Post navigation जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पंडरिया को किसी सूरत में दूसरा_सूपेबेड़ा नहीं बनने देगी,,,अमित जोगी छत्तीसगढ़ के कोरिया में 56 लाख का गांजा जप्त,आम की आड़ में ट्रक में लदा था 8 क्विंटल गांजा,कोरिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,ट्रक के चालक क्लीनर फरार