कवर्धा ःः बंगाल की खाड़ी में बन रहे दवाब से निर्मित होने वाले समुद्री तुफान फोनी से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन सजग है। कबीरधाम जिले के अपर कलेक्टर श्री जीवन किशोर ध्रूव ने जिले के बोड़ला, पंडरिया, कवर्धा एवं सहसपुर लोहारा के अनुविभागीय अधिकारियों
एवं तहसीलदार को जिले में समुद्री तुफान प्रभावित लोगों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत तत्काल सहायता राशि स्वीकृत करते हुए जिला कार्यालय को इसकी सुचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है. उन्होने छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त
आदेशो और मौसम विभाग के मिली जानकारी के हवाले के बताया कि 2 मई से बंगला की खाड़ी में बने दबाव से समुद्र में तेज आंधी-तुफान की स्थिति
निर्मित हो रही है। समुद्रि तुफान का असर कबीरधाम जिले में देखने को मिल रहा है। समुद्री तुफान की वजह से जिले के मौसम में भी अचानक बदलाव आया है। उन्होने जिले के सभी तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि समुद्री
आंधी-तुफान की स्थिति पर जिले में कड़ी निगरानी रखी जाए। जिले में इस समुद्री तुफान से किसी भी प्रकार की क्षति होती है, तो इसकी तत्काल सूचना
उपलब्ध कराए साथ ही राजस्व पुस्तक परिपत्र 6/4 में निहित प्रावधान अनुसार प्रभावित
हितग्राहियों को आर्थिक अनुदान सहायता भी उपलब्ध कराई जाए।
मतगणना के दिन नगरपालिका क्षेत्र में देशी-विदेशी मदिरा दुकाने बंद रखने “शुष्क दिवस“ घोषित
कवर्धा, लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के मतगणना दिवस 23
मई को संपूर्ण दिवस के लिए मतगणना स्थल क्षेत्र अर्थात नगर पालिका कबीरधाम
मेंअवस्थित देशी-विदेशी
मदिरा दुकान कवर्धा टाउन एवं देशी-विदेशी मवेशी बाजार एवं मध भंडारण भांडागार कबीरधाम को बंद रखने “शुष्क दिवस“ घोषित किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण ने वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय
अटल नगर रायपुर से जारी निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा
24 की उप-धारा (1) में प्रदत्त -शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि घोषित शुष्क दिवस में सभी प्रकार की
मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।



