कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसडीएम अभिषेक अग्रवाल द्वारा
की गई छापेमारी की कार्रवाई

बोड़ला : कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसडीएम अभिषेक अग्रवाल द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई। यह कार्यवाही सुबह सवा 8 बजे की गई इस दौरान ओपीडी में डॉक्टर व रेडियोलॉजिस्ट गायब मिले। एसडीएम अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यवाही जिले के सभी सीएससी सेंटरों में एक साथ की गई है ।जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके व स्वास्थ्य सुविधाओं व व्यवस्था में सुधार लाई जा सके। श्री अग्रवाल ने बताया कि दोषियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

You missed